वातावरण संरक्षण का वादा कर नरेंद्र मोदी को दें बधाई : नीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिन पर भाजपा महिला मोर्चा ने कई तरक के पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:55 PM (IST)
वातावरण संरक्षण का वादा कर नरेंद्र मोदी को दें बधाई : नीति
वातावरण संरक्षण का वादा कर नरेंद्र मोदी को दें बधाई : नीति

जागरण टीम, होशियारपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिन पर भाजपा महिला मोर्चा ने 71 पौधे लगा कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया है। है। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर स्थानीय श्री गुरु तेग बहादुर पार्क, नारायण नगर में विभिन्न प्रजाति के 71 पौधे लगाने के अवसर पर कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि हम अपनी आने वाली पीढि़यों को धन दौलत, पैसा, जमीन जायदाद आदि चाहे जितनी भी दे जाएं, पर अगर उन को सांस ले के लिए स्वच्छ वातावरण न दे पाएं तो हमारा जीवन बेकार है। कुदरत की अनमोल देन पर्यावरण को संभाल कर रखना हम सभी का कर्तव्य बनता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद इंसान के जीवन के साथ जुड़ी हर एक समस्या का समाधान करने के लिए कार्यक्रम दिए हैं। उनमें स्वच्छ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण हमारी आने वाली पीढि़यों के साथ जुड़ा है। इसलिए हम सभी को भी संकल्प लेना चाहिए कि अपने हर खुशी के दिवस पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पालने का कर्तव्य भी निभाएं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने औषधीय एवं पौधे लगाए एवं उन्हें पालने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर रजनी तलवाड़, अंजना शर्मा, नीतू तलवाड़, ऊषा किरण सूद, प्रिया सैनी, शिवानी तलवाड़, रितिका, कुलदीप कौर व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी