आप ने केंद्र के कृषि सुधार कानूनों का किया विरोध

आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक किला रोड मुकेरियां कार्यालय में वीरवार को प्रो. जीएस मुल्तानी पूर्व हलका इंचार्ज मुकेरियां की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:39 PM (IST)
आप ने केंद्र के कृषि सुधार कानूनों का किया विरोध
आप ने केंद्र के कृषि सुधार कानूनों का किया विरोध

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक किला रोड मुकेरियां कार्यालय में वीरवार को प्रो. जीएस मुल्तानी पूर्व हलका इंचार्ज मुकेरियां की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के विभिन्न प्रवक्ताओं ने केंद्र के तीनों कृषि सुधार कानूनों की निदा की और केंद्र सरकार से कानून वापस लेने का आग्रह किया। वक्ताओं ने कहा कि रिवायती पार्टियां झूठे बहाने बनाकर लोगों से वोट लेती हैं और अगले पांच वर्षों तक लोगों की स्थिति के बारे में पूछती तक नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने प्रतिज्ञा ली कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर ले जाएंगे और लोगों को अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल करेंगे। इस समय इंजी. सुच्चा सिंह हाजीपुर के जिला महासचिव, हरजीत सिंह सहोता पूर्व किसान विग के अध्यक्ष, अमरजीत सिंह छन्नी पूर्व युवा अध्यक्ष, मनजीत सिंह पूर्व एससी विग अध्यक्ष, ठाकुर उपदेश सिंह, चन्नण सिंह, रविद्र कुमार, विक्की शर्मा, अमरजीत सिंह अम्बी, संजीव कुमार सोनी, हरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, प्रषोत्तम कुमार, भगवान सिंह, रविद्र सिंह, अजय कुमार, गुरप्रीत सिंह नूर में और कई अन्य सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी