किसानों की बंद काल दौरान गढ़दीवाला में रहा पूर्ण बंद

कृषि सुधार कानून के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों की तरफ से बंद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:25 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:25 PM (IST)
किसानों की बंद काल दौरान गढ़दीवाला में रहा पूर्ण बंद
किसानों की बंद काल दौरान गढ़दीवाला में रहा पूर्ण बंद

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाल : कृषि सुधार कानून के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों की तरफ से सोमवार को भारत बंद किया गया। काल के तहत गढ़दीवाला पूर्ण रूप से बंद रहा। इस दौरान किसान संगठनों ने अलग-अलग जगहों पर सड़क जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कस्बे के सरहाला रोड पर किसान मजदूर यूनियन के प्रधान गुरदीप सिंह बरियाना की अगुवाई में सुबह लगभग छह बजे जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। इसी प्रकार मानगढ़ टोल प्लाजा पर गन्ना संघर्ष कमेटी के प्रधान सुखपाल सिंह सहोता की अगुवाई में जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। दोसड़का में भी किसानों ने जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपने तीखे तेवर दिखाएं। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनो की आड़ में किसानों को तबाह करने पर तुली हुई है, लेकिन केंद्र के मंसूबों को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के कारण आज किसानों को अपने खेत खलियानो को छोड़कर सड़कों पर धरने लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनो को रद नहीं करती किसान अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

chat bot
आपका साथी