मांगों को लेकर सिविल अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर हड़ताल पर

मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के अधीन आते कंप्यूटर आपरेटर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए उन्हें पक्का किए जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:13 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:13 PM (IST)
मांगों को लेकर सिविल अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर हड़ताल पर
मांगों को लेकर सिविल अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर हड़ताल पर

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के अधीन आते कंप्यूटर आपरेटर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए उन्हें पक्का किए जाने की मांग की।

सरकारी अस्पताल होशियारपुर में डाटा आपरेटर विभाग यूनियन की जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि वह 20 साल से सरकारी अस्पताल में विभिन्न प्रकार की अपनी सेवाएं दे रहे है। इतने सालों की सर्विस के बाद भी उनकी तनख्वाह बहुत कम है। वह रेगुलर करने की जाय•ा मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। कोरोना काल में उन्होंने जान की बाजी लगाकर काम किया मगर उन्हें सरकार द्वारा इसका भी कोई बनता मानभत्ता नही जारी किया गया। उनकी कहना ही कि जब तक सरकार उनकी इन जायज मांगो को पूरा कर सभी कम्प्यूटर आपरेटरों को पक्का नहीं करती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर एसडीएच दसूहा से हरीश शर्मा, सीएससी शाम चौरासी से नवदीप सिंह, श्वेता सूद, जतिदर ठाकुर, इंदु जसवाल, करतार सिंह, विवेक अग्निहोत्री, पूजा चौधरी सरकारी अस्पताल टांडा व मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी