वेबिनार में चाइल्ड लेबर पर डाला प्रकाश

बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से कोविड-19 के दौरान बाल श्रमिक शिक्षा समस्याएं और उपचार विषय पर सेंट सोल्जर ला कालेज की तरफ से वेबिनार आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:55 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:55 AM (IST)
वेबिनार में चाइल्ड लेबर पर डाला प्रकाश
वेबिनार में चाइल्ड लेबर पर डाला प्रकाश

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से कोविड-19 के दौरान बाल श्रमिक, शिक्षा समस्याएं और उपचार विषय पर सेंट सोल्जर ला कालेज की तरफ से वेबिनार आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने की और उद्घाटन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस कुलदीप सिंह ने किया। डीएवी कालेज नकोदर के प्रिसिपल डा. अनूप वत्स, एडवोकेट दविदर गुप्ता, एडवोकेट योगेश प्रसाद और सोशल एक्टिविस्ट स्वर्ण सिंह रिसोर्सपर्सन रहे। कालेज डायरेक्टर डा. सुभाष शर्मा ने माडरेटर की भूमिका निभाई व बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जस्टिस कुलदीप सिंह ने संविधान और कानून के तहत बच्चों के अधिकारों को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों से बाल श्रम को खत्म करने का आह्वान किया। एडवोकेट देविदर गुप्ता ने रोटरी क्लब के योगदान व स्वर्ण सिंह ने बाल श्रम के विशेष स्कूलों का विवरण दिया। एडवोकेट योगेश प्रसाद ने बाल बंधुआ मजदूरी की समस्या पर प्रकाश डाला। दिनेश कुमार ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के संगठन बचपन बचाओ आंदोलन का संक्षिप्त विवरण दिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कैलाश सत्यार्थी और उनके आंदोलन की प्रशंसा की और इस सामाजिक कार्य के लिए हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन दिया। अंत में ला छात्रों ने बाल श्रम के उन्मूलन के लिए काम करने का संकल्प लिया। गांव नगर में भाजपा ने युवाओं को भेंट की खेल किट

संवाद सहयोगी, दातारपुर : गांव नगर में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का बखान करने और लोगों की समस्याओं को जानने के लिए मंडल प्रधान विपिन ठाकुर की अध्यक्षता में सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया। इसमें पूर्व चेयरमैन मध्यम उद्योग विकास बोर्ड पंजाब ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा मुख्य मेहमान पहुंचे। राणा ने जहां लोगों की समस्याएं सुनी वहीं आयुष्मान भारत योजना, जन-धन खाता योजना सहित अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। दलजीत सिंह जीतू ने कहा, रघुनाथ सिंह राणा क्षेत्र में 20 साल से पार्टी के विस्तार में लगे हुए हैं। वहीं नगर के नौजवानों को क्रिकेट किट और वालीबाल किट देकर खेलों की तरफ प्रोत्साहित किया। इस मौके जिला उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, जिला सचिव संजीव भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रविद्र, मंडल जनरल सचिव पुष्पिदर, शहरी मेडिकल सेल मंडल प्रधान राजीव ठाकुर, सरपंच आशा रानी, दिलावर सिंह, सुनील सोनी शहरी मंडल सचिव, दीपक डोगरा किसान मोर्चा, कैप्टन सुखदेव उपाध्यक्ष, करनैल सिंह उपाध्यक्ष, शाम सिंह मंडल सचिव, जनक सिंह उपाध्यक्ष, दलेर, बिट्टू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी