जनता की समस्याओं को समझते हैं मुख्यमंत्री चन्नी : विधायक अरोड़ा

अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होता है व एक प्रोटोकाल के तहत ही उनका रुट व कार्यक्रम तय किया जाता है। ऐसे में कुछ लोगों ने यह दिखाने का प्रयास करना कि वह अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से दूर रहते हैं जो सरासर गलत है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:32 PM (IST)
जनता की समस्याओं को समझते हैं मुख्यमंत्री चन्नी : विधायक अरोड़ा
जनता की समस्याओं को समझते हैं मुख्यमंत्री चन्नी : विधायक अरोड़ा

जागरण टीम, होशियारपुर : पंजाब की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगुआई में प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए तेजी से कार्य कर रही है। चन्नी की तरफ से जनता एवं प्रदेश की भलाई के लिए लागू किए गए जन कल्याण की योजनाओं से सभी का मन मोह लिया है। क्योंकि, चन्नी जमीन से जुड़े और जनता की समस्याओं को समझने वाले व्यक्ति हैं। उनका विनम्र व मिलनसार स्वभाव सभी को उनकी तरफ आकर्षित करता है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के होशियारपुर पहुंचने पर उनके स्वागत के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि चन्नी जिस सरल स्वभाव से कांग्रेसी नेताओं से मिले व उनसे प्रदेश की खुशहाली व योजनाओं संबंधी विचार विमर्श किया इससे सभी बहुत प्रभावित हुए। अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होता है व एक प्रोटोकाल के तहत ही उनका रुट व कार्यक्रम तय किया जाता है। ऐसे में कुछ लोगों ने यह दिखाने का प्रयास करना कि वह अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से दूर रहते हैं, जो सरासर गलत है। क्योंकि, चन्नी पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके लिए प्रदेश, प्रदेशवासी और उनकी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। होशियारपुर पहुंचने पर चन्नी जहां विधायकों से मिले वहीं उन्होंने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा व मेयर सुरिदर कुमार से भेंट करके शहर में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली। उनके इसी स्वभाव की बदौलत तथा विकास की नीतियों के चलते कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करके फिर से सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश डावर मिटू, कैप्टन कर्मचंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, शादी लाल, मनमोहन कपूर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी