हरियाना में केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून जल्द लें वापस: रणजीत सिंह

केंद्र सरकार की तरफ से लगाए कृषि सुधार कानूनों रद करवाने के लिए धरना लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:08 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:08 PM (IST)
हरियाना में केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून जल्द लें वापस: रणजीत सिंह
हरियाना में केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून जल्द लें वापस: रणजीत सिंह

संवाद सहयोगी, दसूहा : केंद्र सरकार की तरफ से लगाए कृषि सुधार कानूनों रद करवाने के लिए किसान संगठनों कई महीनों से संघर्ष आरंभ किए हुए है। सोमवार को किसानों की तरफ से दिए भारत बंद के न्यौते पर संयुक्त किसान मोर्चे ने दसूहा हाजीपुर चौक में धरना दिया। इस धरने में अलग-अलग नेताओं ने कहा कि बंद करना उनका शौक नहीं है, बल्कि मजबूरी है। उन्होंने कहा कि बंद दौरान आम लोगों को तबाह होने से बचाने के लिए पूरा ख्याल रखा गया है। बंद को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, अकाली दल कई संस्थाएं इस धरने में शामिल हुए। इस बंद दौरान दसूहा नेशनल हाईवे पूर्ण तौर पर बंद रहा। इसके अलावा शहर की सभी दुकानों, स्कूल, कालेज और अन्य संस्थाएं भी पूर्ण तौर पर बंद रही। इस मौके प्रदर्शनकारियों व दोआबा किसान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह बाजवा ने केंद्र सरकार को कृषि सुधार कानून वापस लेने के लिए मांग की।

इस मौके महिताब सिंह हुंदल, दविदर सिंह बसरा, एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण, दलविदर सिंह बौदल, मलकीत सिंह, हरमनजीत सिंह, संतोख सिंह, रशपाल सिंह गिल, सतवीर सिंह, अन्य किसान और मजदूर नेता उपस्थित थे।

उधर हरियाना में देश भर में किसानों ने कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए भारत बंद की काल दी थी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को सिविल अस्पताल हरियाना के सामने मेन रोड पर किसानों ने धरना लगाया। जिसमें सुबह कीर्तन जत्थे ने कीर्तन किया। जिसमें विशेष तौर पर नगर कौंसिल प्रधान इकबाल सिंह बुग्गा, जगदीश कुमार समाज सेवक, हजारा सिंह डडियाना कला, देस राज धुग्गा, बाबा बलबीर सिंह खालसा, मास्टर चरनजीत सिंह चन्नी, रविदर सिंह, सोढ़ी सिंह सैनी, किरपाल सिंह, हरजीत सिंह नीला नलोया, बीबी दलवीर कौर, बीबी हरबंस कौर आदि और भी कई लोग शामिल थे। बंद के दौरान हरियाना बाजार और दुकानें पूर्ण तौर पर बंद रही।

chat bot
आपका साथी