केंद्र सरकार ने किसानों के साथ किया धक्का : सहोता
मानगढ़ टोल प्लाजा पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी के प्रधान सुखपाल सिंह सहोता की अगुआई में किसानों का धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा।
संवाद सहयोगी, गढ़दीवाल : मानगढ़ टोल प्लाजा पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी के प्रधान सुखपाल सिंह सहोता की अगुआई में किसानों का धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन और टोल प्लाजा से निशुल्क लोगों के वाहन निकाले।
मंगलवार के धरने की अगुआई करते हुए प्रधान सुखपाल सिंह सहोत, दविद्र सिंह चौहका, कामरेड चरणजीत सिंह चठियाल, हरबंस सिंह धूत, जत्थेदार हरपाल सिंह आदि ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से पास किए इन कानूनों से किसानों को गुमराह किया जा रहा है। जब तक मोदी इन कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा।
उन्होंने कहा के मोदी सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे कानून को पास करके किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसानों ने कहा कि मोदी सरकार लोगों की भावनाओं से खेल कर तानाशाही रवैया अपनाकर लोगों की आवाज को दवा रही है।
किसानों ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा आने वाले दिनों में किसान जत्थेबंदियां इस आंदोलन को ओर तेज करने की तैयारी मे जुट गई है। इस अवसर पर मास्टर स्वर्ण सिंह रंधावा, परमजीत सिंह संगला, जतिंदर सिंह, मघर सिंह, चरण सिंह गढ़दीवाला, बलदेव सिंह, सुखविंदर सिह, चरणजीत सिंह, हरपाल सिह, सतपाल सिह हीराहार, गुरदीप सिह, जोनी, सोढी, पंमा, शान बाबू आदि मौजूद थे।