मुकरिया में रही प्रकटोत्शव दिवस की धूम रही

सृष्टिकर्ता रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाशोत्सव पर्व मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:50 PM (IST)
मुकरिया में रही प्रकटोत्शव दिवस की धूम रही
मुकरिया में रही प्रकटोत्शव दिवस की धूम रही

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : सृष्टिकर्ता रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाशोत्सव पार्षद विनोद कुमार लाडी के नेतृत्व में बड़ी श्रद्धा और धूम धाम से मनाते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे मुख्य मेहमान के तौर पर हल्का विधायक इन्दु वाला शामिल हुई। सुबह सूर्यवंशी झंडे की रस्म प्रधान पवन कुमार कंडियारा ने अदा की इस के बाद सम्मान समारोह रखा जिस में अलग-अलग संस्थाओं व गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। बाद दोपहर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसका शुभारम्भ विधायक इन्दु वाला ने करते हुए सभी को भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज भी उनकी शिक्षाएं पूरी दुनिया को मानवता, प्रेम, शांति और सहनशीलता का संदेश देती है। हमे उनकी बताई शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर विधायक ने मंदिर कमेटी को एक देने की घोषणा की। बाद दोपहर शोभायात्रा निकाली गई भक्तजन पालकी में सुशोभित भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा के आगे नतमस्तक हुए। अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला ऋषि नगर से प्रारम्भ हुई जो मेन बजार,थाना रोड, कमेटी पार्क रोड, जब्बल मार्केट, भंगाला चुंगी,माता रानी चौक, तलवाड़ा रोड से होते हुए पुण्य भगवान वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में समाप्त हई। शोभायात्रा दौरान राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव परिवार, हनुमान, लवकुश आदि की सुंदर झाकियां सजाई गई। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, डा. हरजीत सिंह डायरेक्टर एस एस मेडीसिटी अस्पताल, राकेश कुमार, एडवोकेट सभ्य सांची, मोती लाल गिल, बृजमोहन सोनी, प्रदीप सिंह पलाहा महासचिव ओबीसी मोर्चा पंजाब भाजपा, पवन शर्मा प्रधान प्राचीन शीतला माता मंदिर, पार्षद विनोद कुमार लाडी, बाबा बरियाम दास, पार्षद सचिन समियाल, राहुल कंडियारा, जसवंत सिंह रंधावा, इंद्रजीत सिंह खालसा, नगर कौंसिल प्रधान विनोद कुमार, पार्षद मास्टर सेवा सिंह, इंद्रजीत बत्रा, प्रिसीपल गुरदयाल सिंह, मक्खन सिंह, रविद्र सिंह, सतनाम सिंह चीमा, डा बाली राम, पार्षद शेर सिंह चक्क, बिट्टू वालिया, रामशरण दास, मनमोहन हैपी, कंवलजीत सिंह व भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी