श्री गुरु रविदास महाराज के जयघोष से गूंज उठा शहर

श्री गुरु रविदास महाराज के 644वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को अलग अलग सोसायटियों की तरफ से जिले में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:19 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:19 AM (IST)
श्री गुरु रविदास महाराज के जयघोष से गूंज उठा शहर
श्री गुरु रविदास महाराज के जयघोष से गूंज उठा शहर

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : श्री गुरु रविदास महाराज के 644वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को अलग अलग सोसायटियों की तरफ से जिले में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पांच प्यारों की तरफ से की जा रही थी। नगर कीर्तन रोशन ग्राउंड से दोपहर दो बजे शुरू हुआ। यह जस्सा सिंह रामगढि़या चौक, प्रभात चौक, सरकारी जालंधर रोड से फगवाड़ा चौक, सरकारी कालेज चौक, सेशन चौक, रेलवे रोड से घंटाघर भगवान वाल्मीकि चौक, कमालपुर चौक जाकर समाप्त हुआ। जिला पुलिस की तरफ से किसी भी हालत से निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए गए थे। नगर कीर्तन पूरे अनुशासन से निकाला गया था। इसमें किसी भी बाहरी वाहन के जाने पर पूर्ण पाबंदी लगाई थी। वहीं नगर कीर्तन के लिए शहर में स्वागती गेट बनाए गए थे। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए गुरु रविदास सोसायटी की तरफ से विशेष कमेटी का गठन किया था जो बाहरी वाहनों को पूरी सुरक्षा से निकाल रही थी। सेशन चौक पर साथियों के साथ कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।

सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक सोसायटियों ने भाग लिया

नगर कीर्तन में विशेष रूप से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला वर्करों के साथ पहुंचे। उन्होंने कमालपुर चौक में रविदास महाराज की पालकी साहिब के आगे नतमस्तक होकर गुरु का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह जालंधर की शोभायात्रा में भी भाग लेने के लिए रवाना हो गए। इसी तरह नगर कीर्तन में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस विधायक हलका शामचौरासी पवन आदिया के साथ कांग्रेस वर्करों, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेश गुप्ता और कमेटी सदस्यों ने गुरु का आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी