घर में चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों के गहने व नकदी चुराई

बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों के गहने व दहेज के लिए खरीदा गया सामान चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 12:30 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 12:30 AM (IST)
घर में चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों के गहने व नकदी चुराई
घर में चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों के गहने व नकदी चुराई

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों के गहने व दहेज के लिए खरीदा गया सामान चोरी कर लिया। मामला टांडा के मोहल्ला सिघपुरा का है। बुधवार रात को चोर घर में दाखिल हुए और सारा सामान चुरा कर ले गए। मामले जानकारी देते हुए घर के मालिक रोहित पुत्र दिलबाग सिंह निवासी सिघपुरा ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की शादी 10 जनवरी को तय हुई है और शादी की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ गुरदासपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे और घर में ताला लगा हुआ था। चोर घर में देर रात दाखिल हुए और सारा सामान चुरा कर ले गए। अगले दिन जब वह घर लौटे तो घर के भीतर सारे ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने जांच की तो घर में बहन की शादी के लिए खरीदे सोने के गहने जोकि लगभग 10 तोले के थे, 50 हजार नकदी, 7 तोले चांदी के गहने, दहेज में देने वाली बरी, अन्य सामन व दो सिलेंडर चोरी थे। रोहित ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी