मोरांवाली गोलीकांड : दोनों गुटों के छह लोगों पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में चली गोलियों के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने दोनों गुटों के छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:23 AM (IST)
मोरांवाली गोलीकांड : दोनों गुटों के छह लोगों पर केस दर्ज
मोरांवाली गोलीकांड : दोनों गुटों के छह लोगों पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में चली गोलियों के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने दोनों गुटों के छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गोलीकांड में घायल हुए जसकरण सिंह के बयान पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में जसकरण सिंह ने बताया कि वह रविवार को गुरुद्वारा में मौसी के लड़के के साथ बाइक पर जा रहा था, तो मनप्रीत सिंह के घर के पास पहले से खड़े परमिदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, तरनजीत सिंह पुत्र कुलविदर सिंह वासी मोरांवाली व रवि वासी कितना थाना गढ़शंकर ने उसे घेरकर पिस्तौल से फायर किए। इसके चलते उसे पहले सिविल अस्पताल गढ़शंकर व उसके बाद पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जसकरण सिंह के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने परमिदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, तरनजीत सिंह पुत्र कुलविदर सिंह वासी मोरांवाली व रवि निवासी कितना थाना गढ़शंकर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार दूसरे गुट के मनप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी मोरांवाली ने बयान में बताया कि वह हवेली में बैठा हुआ था कि इस दौरान बाइक पर आए जसकरण सिंह व कर्णवीर सिंह ने पिस्तौल से गोली चला दी और उसके साथ मारपीट करने लगे। घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल माहिलपुर दाखिल कराया गया, लेकिन वहां से सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया था। गढ़शंकर थाने में मनप्रीत सिंह के बयान पर जसकरण सिंह पुत्र तजिदर सिंह व करणवीर सिंह पुत्र कुलविदर सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी