78.34 लाख का इनाम लेने के लिए गंवा दिए 16.78 लाख

आपका ईनाम निकला है। इसमें आपको पैसे चाहिए या कार। कुछ इस तरह से नौसरबाज लोगों को झांसा देकर अपने जाल में फंसाते हुए ठगी मार रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:20 AM (IST)
78.34 लाख का इनाम लेने के लिए गंवा दिए 16.78 लाख
78.34 लाख का इनाम लेने के लिए गंवा दिए 16.78 लाख

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : आपका ईनाम निकला है। इसमें आपको पैसे चाहिए या कार। कुछ इस तरह से नौसरबाज लोगों को झांसा देकर अपने जाल में फंसाते हुए ठगी मार रहे हैं। मासूम लोग अपनी जीवन भर मेहनत पसीने की कमाई ऐसे ही लूटा देते देते हैं और बाद में पश्ताने के सिवा कुछ नहीं मिलता। ऐसा ही वाक्या होशियारपुर के थाना हरियाना में हुआ, जब पढ़े लिखे कैप्टन रैंक के व्यक्ति को कुछ लोगों ने जाल में फंसा कर 16 लाख 78 हजार का चूना लगा दिया। अब पीड़ित इंसाफ के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है। एएसआइ राजविदर सिंह को बयान में कैप्टन हरलाल सिंह वासी गांव भटोलियां (हरियाना) ने बताया कि मोबाइल पर एक मैसेज आया था उसमें लिखा था कि जो लक्की कूपन खरीदा था उसमें आपका 78 लाख 34 हजार 523 रुपये का इनाम निकला है। उक्त राशि लेने के लिए कुछ शर्ते पूरी करनी है। इसके बाद उसे अलग अलग फोन नंबरों से कहा जाता था कि इस खाते में इतने पैसे जमा करवा दें, फिर दूसरे नंबर पर फोन आता कि इस खाते में पैसे जमा करवा दें। इस प्रकार हरलाल सिंह ने नौसरबाजों के खाते में करीब 16 लाख 78 हजार रुपये जमा करवा दिए। जब इनाम की राशि उसके खाते में नहीं आई तो पता चल गया कि वह ठगी का शिकार हो गया। हरलाल सिंह ने सारे नंबर और नाम नोट समेत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हरलाल सिंह के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित उतकर्श कुमार वासी गाजियाबाद (हरियाणा), मैक्स सीरो, मैक्स पोल, कैदार चौधरी, संगीता देवी, नरेश चंद्र और अबुलेश अंसारी सभी वासी उत्तरप्रदेश के हैं।

chat bot
आपका साथी