भगोड़ा घोषित आठ आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित आठ आरोपितों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के एएसआइ गुरदीप सिंह ने रविकुमार उर्फ रवि निवासी सीरमपुर थाना राघकोट जिला वैशाली बिहार हाल निवासी दाना मंडी टांडा के खिलाफ 27 सितंबर 2018 को नशीला पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया था। आरोपित अदालत में पेशी पर पेश नहीं हो रहा था। इस कारण उसपर केस दर्ज किया गया है। थाना सिटी के ही एएसआइ नानक सिंह ने संजीव कुमार निवासी संगोर थाना बैजनाथ जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश पर 19 मई 2012 को अफीम तस्करी का मामला दर्ज था। मगर अदालत में पेश नही होने पर पुलिस ने भगोड़ा घोषित का मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:23 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:23 PM (IST)
भगोड़ा घोषित आठ आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
भगोड़ा घोषित आठ आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी,होशियारपुर : अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित आठ आरोपितों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के एएसआइ गुरदीप सिंह ने रविकुमार उर्फ रवि निवासी सीरमपुर थाना राघकोट जिला वैशाली बिहार हाल निवासी दाना मंडी टांडा के खिलाफ 27 सितंबर 2018 को नशीला पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया था। आरोपित अदालत में पेशी पर पेश नहीं हो रहा था। इस कारण उसपर केस दर्ज किया गया है। थाना सिटी के ही एएसआइ नानक सिंह ने संजीव कुमार निवासी संगोर थाना बैजनाथ जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश पर 19 मई 2012 को अफीम तस्करी का मामला दर्ज था। मगर अदालत में पेश नही होने पर पुलिस ने भगोड़ा घोषित का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना बुल्लोवाल के एएसआइ कुलवंत सिंह ने आरोपी गुरिदर सिंह निवासी तालोदी थाना पाकी जिला पालमें झारखंड जिसके खिलाफ 28 अप्रैल 2010 को अफीम तस्करी का मामला दर्ज किया था अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिस केस दर्ज किया गया। एएसआइ कुलवंत सिंह ने ही विनोद शर्मा उर्फ लक्की निवासी सूरज नगर थाना सिटी जिस पर सात जनवरी 2016 को नशीला पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया था मगर अदालत में पेश नही होने पर भगोड़ा का मामला दर्ज कर लिया है। थाना दसूहा के एएसआइ अमरजीत सिंह ने आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी सैदोवाल पर 23 मई 2014 को नशीला पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया था। वह भी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। दसूहा के ही एसआइ तरसेम सिंह ने आरोपी विजय कुमार उर्फ हैपी निवासी वार्ड नंबर चार दसूहा पर 10 जून 2004 को नशीला पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया था। मामला अदालत में चल रहा था। अदालत में पेश नही होने पर भगोड़ा का मामला दर्ज कर लिया है। एसआइ तरसेम सिंह की तरफ से ही रजवान निवासी खेयर थाना असलकाम जिला पहलगांव जम्मू कशमीर जिसके खिलाफ पांच नबंवर 2011 को अफीम तस्करी का मामला दर्ज था अदालत में पेश नही होने पर भगोड़ा घोषित का मामला दर्ज कर लिया है। थाना गढ़शंकर के एएसआइ कुलजीत सिंह ने मनदीप सिंह निवासी बिलगा पट्टी जिला जालंधर पर 25 जुलाई 2012 को नशीला पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया था। अदालत में पेश नही होने पर उसे भगोड़ा घोषित कर केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी