हयुमन राइट के नाम पर महिला को करते थे परेशान, तीन पर केस

हयुमन राइट के नाम पर तंग परेशान करने पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:40 PM (IST)
हयुमन राइट के नाम पर महिला को करते थे परेशान, तीन पर  केस
हयुमन राइट के नाम पर महिला को करते थे परेशान, तीन पर केस

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : थाना चब्बेवाल पुलिस ने एक महिला पुलिस कर्मचारी को पिछले कुछ समय से हयुमन राइट के नाम पर तंग परेशान करने पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ गुरमीत सिह को दिए बयान में लवली रानी निवासी बोहण थाना चब्बेवाल ने बताया कि वह सरकारी नौकरी करती है। पिछले कुछ समय से दो महिलाएं और एक व्यक्ति उसे हयुमन राइट चंडीगढ़ के नाम पर तंग परेशान कर रहे हैं। पुलिस थाना चब्बेवाल ने पड़ताल करने पर लवली रानी के बयान पर सतिंदर कौर पंजाब स्टेट हयुमन राइट कमिशन चंडीगढ़, सलिंदर सिह और जगजीवन पाल कौर सभी निवासी बोहन थाना चब्बेवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी