दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास व ससुर नामजद

माडल टाउन पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पति सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 03:42 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 03:42 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास व ससुर नामजद
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास व ससुर नामजद

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : माडल टाउन पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला विवाहिता एकता निवासी बलवीर कालोनी होशियारपुर के बयान पर दर्ज किया है।

कथित पीड़िता ने बताया कि उसका कमल किशोर निवासी ऊना (हिमाचल प्रदेश) के साथ प्रेम संबंध था। वह होशियारपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उन्होंने 15 दिसंबर 2017 को प्रेम विवाह कर लिया। शादी के चार महीने बाद किशोर कुमार उसे अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया और नौकरी छोड़ दी। कुछ ही दिनों बाद किशोर कुमार इस बात को लेकर परेशान करने लगा कि तुम्हारे माता-पिता ने शादी में दहेज नहीं दिया है। किशोर के साथ उसका ससुर और सास भी दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। शादी के बाद एक बेटे ने जन्म दिया। पहले तो वह पति व अन्य ससुरालियों के जुल्म सहती रही लेकिन बाद में जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी