चीनी मिलों के भुगतान एवं कैलेंडर प्रणाली में सुधार करने की मांग

गन्ना उत्पादकों की समस्याओं पर चर्चा के लिए नगर कौंसिल मुकेरियां में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केन कमिश्नर पंजाब डा. गुरविदर सिंह खालसा ने किसानों के सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:39 PM (IST)
चीनी मिलों के भुगतान एवं कैलेंडर प्रणाली में सुधार करने की मांग
चीनी मिलों के भुगतान एवं कैलेंडर प्रणाली में सुधार करने की मांग

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : गन्ना उत्पादकों की समस्याओं पर चर्चा के लिए नगर कौंसिल मुकेरियां में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केन कमिश्नर पंजाब डा. गुरविदर सिंह खालसा ने किसानों के सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में चीनी मिल मुकेरियां से मुख्य गन्ना प्रबंधक संजय सिंह, पगड़ी संभाल लहर पंजाब, आजाद किसान कमेटी, दोआबा किसान वेलफेयर कमेटी सहित अन्य संगठनों के नेताओं ने भी भाग लिया।

किसानों ने कहा कि चीनी मिलों की कैलेंडर व्यवस्था सुधारकर पारदर्शी बनाया जाना चाहिए, साथ ही पर्ची वितरण प्रणाली को आधार कार्ड से जोड़ना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसानों ने केन कमिश्नर पंजाब से पुरजोर मांग की कि गेट एरिया के गन्ने की पिड़ाई प्राथमिकता के आधार पर करवाई जाए तथा गन्ना पर्ची वितरण व्यवस्था में सुधार कर चीनी मिल के बाहर यातायात प्रभावित करने वाली गन्ना ट्रालियों की लंबी कतारें न लग सकें।

किसानों ने कहा कि चीनी मिल मुकेरियां के पास गन्ने का अतिरिक्त क्षेत्र है। जिसके कारण दूर से आने वाले किसानों को गन्ने के परिवहन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मुकेरियां चीनी मिल से जुड़े 429 गांवों को फिर से योजना बनाकर कीड़ी अफगाना और आसपास की अन्य चीनी मिलों से जोड़ा जाए।

बैठक के दौरान किसानों ने गन्ना अधिनियम के अनुसार 14 दिनों के भीतर गन्ने का भुगतान सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया और देर से भुगतान करने वाले मिलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। गन्ना उत्पादकों की समस्याओं के प्रति सकारात्मक ²ष्टिकोण अपनाते हुए केन कमिशन डा. गुरविदर सिंह खालसा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों को जल्द ही सुलझाया जाएगा। गन्ना उत्पादकों की तरफ से ध्यान में लाए गए कई मुद्दे पंजाब सरकार के पास पहले से ही विचाराधीन हैं, जिन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी गन्ना पिड़ाई सीजन 2021-22 के दौरान गन्ना उत्पादकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर सतनाम सिंह बागड़ियां, गुरनाम सिंह जहानपुर, अमरजीत सिंह रड़ा, अवतार सिंह बाबी, हरप्रीत सिंह संधू, दीदार सिंह, हरपाल सिंह बिल्ला, हरवंत सिंह सोनू, कुलविदर सिंह, हरसुलिदर सिंह ढिल्लों, धनवंत सिंह रंधावा, मख्खन सिंह, कृपाल सिंह, सतिदर सिंह खिजरपुर, हरभजन सिंह मोहला, सज्जन सिंह, बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह बाजवा, मनदीप सिंह, सुरिदर सिंह, कुलविदर सिंह जहानपुर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी