मुकेरियां हाईडल नहर की मरम्मत का कार्य आरंभ

मुकेरियां हाइडल नहर से निकलने वाली कंडी नहर 29 जुलाई को गांव भल्लोवाल के नजदीक टूट गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:41 PM (IST)
मुकेरियां हाईडल नहर की मरम्मत का कार्य आरंभ
मुकेरियां हाईडल नहर की मरम्मत का कार्य आरंभ

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मुकेरियां हाइडल नहर से निकलने वाली कंडी नहर 29 जुलाई को गांव भल्लोवाल के नजदीक टूट गई थी। इसमें पानी न आने के कारण कई गांवो की सैकड़ों एकड़ धान की फसल बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा जंगीलाल महाजन ने कार्य का जायजा लिया व नहर विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।

जंगीलाल महाजन ने कहा कि क्षेत्र में लगभग सभी नहरों की बहुत ही खस्ता हालत है। खासकर शाहनहर जिसमें से काफी नहरें निकल कर गांवों तक पहुंचती है, काफी जर्जर हालत में है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसकी रिपेयर करवाई जाए।

इस सबंधी एसडीओ विनय कुमार ने कहा कि उन्हें भी किसानों की समस्या का पूरा आभास है। टेंडर के कारण थोड़ा समय लगा है। अब नहर की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। दो दिनों तक नहर में पानी छोड़ा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी