कैबिनेट मंत्री गिलजियां ने टांडा में करवाई धान की खरीद की शुरुआत

वन्य जीव एवं श्रम मंत्री पंजाब संगत सिंह गिलजियां ने रविवार को दाना मंडी टांडा में गांव दुबुर्जी के किसान निशान सिंह की धान के ढेरी से धान की खरीद शुरु करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 10:21 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री गिलजियां ने टांडा में करवाई धान की खरीद की शुरुआत
कैबिनेट मंत्री गिलजियां ने टांडा में करवाई धान की खरीद की शुरुआत

जाटी, होशियारपुर : वन, वन्य जीव एवं श्रम मंत्री पंजाब, संगत सिंह गिलजियां ने रविवार को दाना मंडी टांडा में गांव दुबुर्जी के किसान निशान सिंह की धान के ढेरी से धान की खरीद शुरु करवाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाया जाएगा। एसडीएम रणदीप सिंह हीर व अन्य अधिकारियों सहित फसल की खरीद शुरु करवाते हुए वन एवं श्रम मंत्री ने किसानों से बातचीत करते हुए उनसे फसल बेचने के दौरान किसी किस्म की पेश आ रही समस्याओं के बारे में पूछा, जिस पर किसानों ने कहा कि मंडी में उनको कोई दिक्कत नहीं आ रही है व उनकी फसल 1960 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है।

इस दौरान वन मंत्री ने मंडी में अलग-अलग ढेरियों पर जाकर धान की फसल देखते हुए अधिकारियों व खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी किस्म की समस्या न आए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिले की 72 मंडियों में धान की खरीद की जा रही है व किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने वाले पानी, छाया और अन्य सुविधाओं का पूरा इंत•ाम किया गया है। इस बार जिले की मंडियों में करीब 4.48 लाख मीट्रिक टन धान की आमद की उम्मीद है जिसकी खरीद व लिफ्टिग के पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं। इससे पहले बैठक के दौरान उन्होंने खरीद एजेंसियों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रबंधों में किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जिससे धान की खरीद को सही ढंग और बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सकें। मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है, इस लिए किसान व आढ़ती इस बारे में चिता न करें। संगत सिंह गिलजियां ने बताया कि धान की खरीद को लेकर केंद्र की ओर से तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पहल करते हुए दिल्ली में प्रधान मंत्री से मुलाकात कर धान की खरीद को तीन अक्टूबर से शुरू करवाया है।

मंत्री की अपील, गीले धान की कटाई करने से बचें किसान

इस दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों व राइस मिलर्स को अपील की कि निर्धारित नमी वाली धान की फसल ही मंडियों में लाने को प्राथमिकता दें और ओस के कारण गीले धान की कटाई से गुरेज करें। इस अवसर पर चेयरमैन मार्केट कमेटी टांडा सिमरन सैनी, वाइस चेयरमैन राकेश वोहरा, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रेणु बाला वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अवतार सिंह खोखर, जरनैल सिंह जाजा, बलदेव सिंह मुल्तानी, परमजीत सिंह मोतियां, सुखविदर जीत सिंह बीरा, कुलदीप सिंह, सुखविदर जीत सिंह झांवर, रविदर पाल सिंह गोरा, मनिदरजीत सिंह मनी, सुरेश जैन, बोबी बहल, सुरिदरजीत सिंह बिल्लू, ओम पुरी, बाली सल्लां, अजीत पाल सिंह, अवतार सिंह तुली, गोल्डी कल्याणपुर, सचिव सुरिदर सिंह, अवतार सिंह सैनी, जगदीप आनंद, भूषण जैन, कुलतार चाहल, जोगिदर सिंह, गौरव पुरी, सुनीत पुरी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी