कैबिनेट मंत्री ने भगवान परशुराम चौक का भूमि पूजन कर काम शुरू करवाया

श्री भगवान परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम चौक का भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने शुक्रवार को करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:59 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने भगवान परशुराम चौक का भूमि पूजन कर काम शुरू करवाया
कैबिनेट मंत्री ने भगवान परशुराम चौक का भूमि पूजन कर काम शुरू करवाया

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : श्री भगवान परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम चौक का भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने शुक्रवार को करवाई। उन्होंने प्रदेश वासियों को भगवान परशुराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि चौक का निर्माण तीन माह में करवा दिया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से चौक का नामकरण श्री भगवान परशुराम करने की मंजूरी पहले ही दे दी गई थी। निर्माण कार्य श्री भगवान परशुराम सेना व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से करवाया जा रहा है और पंजाब सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। जरूरत पड़ने पर और राशि भी दी जाएगी। जब उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से चौक के निर्माण की बात की तो उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर भव्य चौक बनाया जाए और इसके लिए जितने पैसे लगेंगे वह सरकार की ओर से दिए जाएंगे। जिले के लोगों की काफी लंबे समय से मांग थी कि भगवान परशुराम के नाम पर चौक बनाया जाए, जिसे लेकर भगवान परशुराम सेना व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने पहल करते हुए निर्माण का प्रयास किया। इसमें पंजाब सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने श्री भगवान परशुराम सेना व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा व उनकी संस्था के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुण्य कार्य आने वाली पीढि़यों का मार्गदर्शन करेगा। भगवान परशुराम सेना के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पुण्य कार्य में पंजाब सरकार का पूरा सहयोग रहा है, जिसके चलते इस भव्य चौक का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। चौक में श्री भगवान परशुराम के शो (फरसो) को स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर मेयर नगर निगम सुरिदर कुमार, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट होशियारपुर एडवोकेट राकेश मरवाहा, डा. अरविद पराशर, रोहित रावल, अभिषेक ऐरी, वनिता शर्मा, पूजा वशिष्ट, राजीव शर्मा, योगेश चौबे, अजय शर्मा, राजन शर्मा, हरीश कुमार, पंकज बेदी, वरुण, सुनील पराशर, बिदू ऐरी, गोपाल वर्मा, प्रियवत शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी