गिलजियां ने चार सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया

चतोवाल में आयोजित एक समारोह के दौरान वन वन्य जीव एवं श्रम मंत्री ने विकास कार्य शुरू करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:52 PM (IST)
गिलजियां ने चार सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया
गिलजियां ने चार सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : चतोवाल में आयोजित एक समारोह के दौरान वन, वन्य जीव एवं श्रम मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने चार सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके एक्सियन मनजीत सिंह, एसडीओ दविदर पाल, सरपंच बख्शी राम, सदस्य जिला परिषद रविदरपाल सिंह, सुखविदरजीत सिंह बीरा, पूर्व सरपंच महिगा सिंह भी मौजूद थे। कैनिनेट मंत्री गिलजियां ने दौरान लगभग करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के सत्ता संभालने के बाद ने बिना किसी भेदभाव के पूरे राज्य में सर्वपक्षीय विकास का नया मानक स्थापित किया गया है। जिसको अब तक अपेक्षित किया जाता रहा है। उन्होंने चन्नी को आम आदमी का मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर गरीब के सपने को साकार किया है और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में पंजाब में उल्लेखनीय विकास हुआ है। आने वाले दिनों में और भी कई जन हितैषी फैसले लिए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रीत मोहन सिंह हैप्पी, सुरिदर सिंह झज्जी पिंड, गुरप्रीत सिंह, गुरपाल सिंह, सुरिदर सिंह चतोवाल, देश राज, हैप्पी, सतनाम सिंह, तरलोक सिंह इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी