सफाई सेवकों की हड़ताल को खत्म न करवा सके कैबिनेट मंत्री : जिपा

आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रदेश संयुक्त सचिव एवं हलका इंचार्ज पार्षद ब्रह्मशंकर जिपा व प्रदेश संयुक्त सचिव हरमिदर बख्शी की अगुवाई में सफाई सेवकों की हड़ताल के चलते शहर में फैली गंदगी को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:10 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:28 AM (IST)
सफाई सेवकों की हड़ताल को खत्म न करवा सके कैबिनेट मंत्री : जिपा
सफाई सेवकों की हड़ताल को खत्म न करवा सके कैबिनेट मंत्री : जिपा

जागरण टीम, होशियारपुर : आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रदेश संयुक्त सचिव एवं हलका इंचार्ज पार्षद ब्रह्मशंकर जिपा व प्रदेश संयुक्त सचिव हरमिदर बख्शी की अगुवाई में सफाई सेवकों की हड़ताल के चलते शहर में फैली गंदगी को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिम्पा एवं बख्शी ने कहा कि शहर गंदगी के ढेर पर है व लोकल मंत्री एवं प्रशासन कुंभकरणी नींद में सो रहा है। एक तरफ कोरोना, डेंगू व अन्य बीमारियों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है, तो दूसरी तरफ गंदगी के कारण और भी कई प्रकार की संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोकल विधायक पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद सफाई सेवकों के मामले को हल न करवा सके, इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। आम आदमी पार्टी सफाई सेवकों के साथ है और उनके हक दिलाकर ही रहेगी। अगर पंजाब सरकार ने जल्द उनकी मांगें न मानी तो आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर संघर्ष का बिगुल बजाने को मजबूर हो जाएगी। इस दौरान अन्य पार्टी नेताओं ने भी संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा और हाथों में पकड़ी तख्तियां कचरे के ढेर पर रखीं। पार्टी नेताओं ने जिला अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर जिला प्रधान दिलीप ओहरी व मोहन लाल, जिला सचिव करमजीत कौर, नरिदर घागो, राकी, प्रो. मुल्तानी, कर्मवीर घुम्मण, जसवीर सिंह राजा, मनजोत कौर, मनदीप कौर, नवजोत कौर, ममता, गीता रानी, बीना रानी के अलावा सभी ब्लाक तथा सर्किल प्रधान एवं बड़ी संख्या में वालंटियर्स मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी