भारतीय संस्कृति का आधार है रामायण: सुनीता भाटिया

जेएनएन होशियारपुर भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 42 में वाल्मीकि मंदिर कच्चे क्वार्टर में ध्वज चढ़ाया गया और संकीर्तन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:27 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:27 PM (IST)
भारतीय संस्कृति का आधार है रामायण: सुनीता भाटिया
भारतीय संस्कृति का आधार है रामायण: सुनीता भाटिया

जेएनएन, होशियारपुर

भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 42 में वाल्मीकि मंदिर कच्चे क्वार्टर में ध्वज चढ़ाया गया और संकीर्तन किया गया। पूर्व पार्षद एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू व उनकी पत्नी समाज सेविका सुनीता भाटिया ने विशेष तौर से पहुंचकर ध्वज चढ़ाया और भगवान की मूर्ति के समक्ष नतमस्तक होकर सभी को इस पावन दिवस की बधाई दी।

सुनीता भाटिया ने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस में लिखे एक-एक शब्द का अनुसरण करना चाहिए ताकि हम सभी का जीवन सफल हो सके। हमारी भारतीय संस्कृति का आधार श्री रामायण को लिखकर भगवान वाल्मीकि ने हमें जीवन जीने का ढंग सिखाते हुए भगवान से जोड़ा है। इसलिए यह दिन हमारे लिए सबसे बड़ा दिन है।

इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, महासचिव विनोद परमार, मनसा राम, पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान, लक्की ठाकुर, मास्टर विनोद हंस आदि ने भी मंदिर में पहुंचकर भगवान के समक्ष माथा टेका और विश्व शांति एवं कल्याण की कामना की। लाल चंद भट्टी, तरसेम आदिया, बिल्ला कोच, हैप्पी गिल, जगीरी लाल, गुलशन कुमार, गुरदेव सिंह, रिक्की कटारिया, सुनील, बोध राज, काकू साईं जी, सुदेश कुमार, बलदेव राज, अनीता रानी, भोली, तोशी, पम्मी, कंचन खोसला, मेलो, सीमा, पिकी, नीरज भल्ला, रीना एवं प्रिया सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी