विधायक गिलजियां को कैबिनेट में जगह देकर पिछड़ी श्रेणियों को भी प्रतिनिधित्व प्रदान करे कांग्रेस : अमरपाल काका

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरपाल सिंह काका ने मंगलवार को जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कांग्रेस हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर दलित भाईचारे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी लंबे समय से पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:01 PM (IST)
विधायक गिलजियां को कैबिनेट में जगह देकर पिछड़ी श्रेणियों को भी प्रतिनिधित्व प्रदान करे कांग्रेस : अमरपाल काका
विधायक गिलजियां को कैबिनेट में जगह देकर पिछड़ी श्रेणियों को भी प्रतिनिधित्व प्रदान करे कांग्रेस : अमरपाल काका

जागरण टीम, होशियारपुर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरपाल सिंह काका ने मंगलवार को जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कांग्रेस हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर दलित भाईचारे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी लंबे समय से पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने एक मेहनती कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का पद सौंपकर प्रदेश की बेहतरी की तरफ कदम बढ़ाए है। अमरपाल काका ने पार्टी हाई कमान से अपील करते हुए कहा कि दोआबा क्षेत्र व जिला होशियारपुर से संबंधित पार्टी के मेहनती, ईमानदार एवं जुझारु नेता और लगातार तीन बार विधायक का पद संभालने वाले संगत सिंह गिलजियां को पंजाब कैबिनेट में मंत्री बनाया जाना चाहिए। गिलजियां के कैबिनेट मंत्री बनने से जहां पिछड़ी श्रेणियों को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलेगा। वहीं पंजाब की लगभग 30 प्रतिशत पिछड़ी श्रेणियों की आबादी भी कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर मान महसूस करेगी। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर लीगल सैल ने बांटे लड्डू

संवाद सहयोगी, होशियारपुर: चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर पंजाब कांग्रेस लीगल सैल की होशियारपुर इकाई की तरफ से लीगल सैल चेयरमैन पीएस घुम्मन और जिला लीगल सैल प्रधान एडवोकेट सर्बजीत सहोता की अगुआई में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस हाई कमान का चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने पर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अमनदीप सिंह मिन्हास, मानिक डोगरा, राजिदर शर्मा, गोबिद जसवाल, नरसिंह डडवाल, अमनप्रीत सिंह, रविदर सिंह राणा, प्रिया, अनामिका ठाकुर और रोमन सभ्रवाल शामिल रहे।

इस अवसर पर पीएस घुम्मन ने कहा कि अकाली, भाजपा और आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव नजदीक आते देख अनुसूचित वोटरों को लुभाने के लिए आए दिन कोई न कोई नया पैंतरा छोड़ रहे हैं। जिससे कि वह अनुसूचित मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित कर सकें। मगर कांग्रेस हाई कमान ने बगैर देरी लगाए एक पढ़े लिखे और युवा नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया है। जिससे पंजाब की राजनीति में सक्रिय पार्टियों की बोलती बंद हो गई है।

chat bot
आपका साथी