कैप्टन सरकार की धोखाधड़ी को उजागर करेंगे भाजपा के मोर्चे : तीक्ष्ण सूद

जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:50 PM (IST)
कैप्टन सरकार की धोखाधड़ी को उजागर करेंगे भाजपा के मोर्चे : तीक्ष्ण सूद
कैप्टन सरकार की धोखाधड़ी को उजागर करेंगे भाजपा के मोर्चे : तीक्ष्ण सूद

जागरण टीम, होशियारपुर :

जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला मोर्चा अध्यक्षों के साथ एक संगठनात्मक बैठक की गई। जिसमें उन्होंने 15 जून तक मंडल स्तर पर मोर्चों की टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंडलों के मोर्चों की इकाईयां गठित करने में मोर्चों के जिला अध्यक्षों को पूरा सहयोग दें। युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहिदर पाल सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन, पिछड़ी श्रेणी मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी विग तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष शरद सूद व ऐसी मोर्चा जिला महामंत्री आदि ने बैठक में हिस्सा लिया व मोर्चे की कारगुजारी का ब्यौरा भी दिया। बैठक में विशेष तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, सैला खुर्द मंडल प्रधान अश्वनी राणा भी उपस्थित थे।

सूद ने मोर्चा अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चों का पार्टी में अहम रोल होता है। मोर्चा वर्ग विशेष से जुड़ी समस्याओं को पार्टी के मंच पर लाकर उनके मुद्दों का समाधान करवाते हैं व जनता के सीधे संपर्क में रहते हैं। सूद ने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने से पहले कांग्रेस ने युवाओं, किसानों, महिलाओं व अनुसूचित जाति के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, परंतु वादे पूरे न होने के कारण सभी वर्ग कैप्टन सरकार से दुखी हैं। वह आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हराने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने उन्होंने मोर्चा अध्यक्षों से कहा है कि वह अपने वर्ग के लोगों में जाकर कैप्टन सरकार की नकामियों से लोगों को रू-ब-रू करवाएं।

chat bot
आपका साथी