भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे प्रचार:रघुनाथ राणा

राणा ने कहा कि जनहितैषी और राष्ट्रीय हित में जो भी भाजपा की नीतियां और योजनाएं व उपलब्धियां हैं। उनका प्रचार प्रसार घर घर जाकर करेंगे ताकि लोग मोदी सरकार के विषय में भली-भांति परिचित हो सकें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:36 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:36 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे प्रचार:रघुनाथ राणा
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे प्रचार:रघुनाथ राणा

संवाद सहयोगी, दातारपुर : गांव नंगल खनौड़ा में मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र बिट्टू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में चर्चा करते हुए पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड रघुनाथ सिंह राणा ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के सात साल के कार्यकाल में भारत बुलंदियों को छू रहा है। आज विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत विश्व में चौथे नंबर पर है, जो देशवासियों के लिए गौरव की बात है। 25 करोड़ खाते महिलाओं के नाम हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम योगदान है। इसके अतिरिक्त सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डेढ़ करोड़ खाते खोले गए हैं, जो भविष्य में बच्चियों की तरक्की के लिए सशक्त माध्यम बनेंगे। भारत विदेश नीति रक्षा नीति व हरेक क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है। जल्दी ही आत्मनिर्भर होते हुए विश्व गुरु बनने की राह पर चल रहा है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का मंदिर एक हकीकत है। जम्मू-कश्मीर आज पूरी तरह भारत का अभिन्न अंग है और इसमें सबसे बड़ी बाधा जैसे धारा 370 आज भूतकाल की बात बन गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही जनहितैषी और राष्ट्रीय हित में जो भी भाजपा की नीतियां और योजनाएं व उपलब्धियां हैं। उनका प्रचार प्रसार घर घर जाकर करेंगे ताकि लोग मोदी सरकार के विषय में भली-भांति परिचित हो सकें। इस अवसर पर महिला मंडल भाजपा अध्यक्ष मंजू शर्मा, सुभाष चंद्र, जिला उपाध्यक्ष सीमा देवी, सतपाल राणा, शमशेर सिंह मंडल महामंत्री, गुरमीत सिंह, विनोद, अश्वनी कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी