भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में गुड़िया शिवालय मंदिर में हवन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:38 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में गुड़िया शिवालय मंदिर में हवन किया। इस अवसर पर हलका इंचार्ज भाजपा जंगी लाल महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप मिन्हास, युवा भाजपा नेता शम्भुनाथ भारती, नरेन्द्र मोदी सेवा एवं समर्पण अभियान जिला प्रभारी संग्राम सिंह, जिला प्रेस सचिव विकास मनकोटिया, सह प्रभारी नीरज जैन, शहरी मंडल अध्यक्ष नीरज साहनी (बंटी) विशेष रूप से शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास व जंगी लाल महाजन ने बताया कि 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक जिले में बूथ स्तर पर जरूरतमंदों की सेवा कर कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। इस समय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह प्लाहा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना कटोच, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम महाजन, प्रदेश कारकर्णी सदस्य महाजन, राजेश वर्मा, सुमन मंगल, विक्की अरोड़ा, राजिदर महाजन, राजेश ठाकुर, बृजमोहन सोनी, वीरेंद्र कला, राजेश महाजन, पवन शर्मा, विनोद सनन, पार्षद ज्योति बाला, डिपल सूरी, ज्योति प्रभा, प्रीति जैन, मोनिका अरोड़ा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी