पंजाब में विकास की नई इबारत लिखेगी भाजपा : सुभाष शर्मा

जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:12 PM (IST)
पंजाब में विकास की नई इबारत लिखेगी भाजपा : सुभाष शर्मा
पंजाब में विकास की नई इबारत लिखेगी भाजपा : सुभाष शर्मा

जागरण टीम, होशियारपुर

जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री डा. सुभाष शर्मा, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, अरुणेश शाकर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में डा. सुभाष शर्मा ने मण्डल अध्यक्षों से मण्डलों के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की।

डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कोरोना काल में सेवा कार्य कर है, सराहनीय है। सभी मण्डल पदाधिकारी बूथ स्तर तक नरेंद्र मोदी सरकार की जनहित नीतियों को लागू करवाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कृषि कानून रद्द नही होंगे, लेकिन किसान भाईचारे के लिए इस कानून में संशोधन के लिए केंद्र सरकार के दरवाजे हमेशा खुले है। किसानों की आय दोगुना करने को मोदी सरकार सदैव वचनबद्ध है। किसानों के खातों में सीधे पैसे डाल कर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। इसके अलावा पंजाबी भाईचारे के लिए अनेकों काम मोदी सरकार ने कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। जो पिछले 70 सालों में किसी सरकार ने नही किया। भाजपा कैप्टन सरकार को 2022 में जनता के सहयोग से सबक सिखाएगी और पंजाब में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी, रमेश ठाकुर, संजू अरोड़ा,अजय चोपड़ा,अश्वनी कुमार राणा, हरदीप सिह, अमरजीत सिंह लाडी, गुरजीत सिंह सूरी, अश्वनी गैंद, तरुण अरोड़ा, सुखबीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील शर्मा, पिकी, जवाहर खुराना मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी