सिब्बोचक में भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद

जंगी लाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अगले दो महीने तक पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए बूथ लेवल पर काम करें और लोगों के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब का भला भाजपा के अलावा कोई नहीं कर सकता क्योंकि देश के प्रधानमंत्री पर सबको यकीन है और पार्टी की विचारधारा में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 03:34 PM (IST)
सिब्बोचक में भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद
सिब्बोचक में भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद

संवाद सहयोगी, दातारपुर : गांव सिब्बोचक में वीरवार को मंडल हाजीपुर के पदाधिकारियों की बैठक शक्ति केंद्र सिब्बोचक के मंडल प्रधान अनिल वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई। इसमे विशेष तौर पर पहुंचे हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन, जिला प्रधान संजीव मिन्हास, जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को आगे लेकर जाने के बारे में बताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जंगी लाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अगले दो महीने तक पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए बूथ लेवल पर काम करें और लोगों के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब का भला भाजपा के अलावा कोई नहीं कर सकता, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री पर सबको यकीन है और पार्टी की विचारधारा में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भाजपा सब का साथ सब का विकास वाली पार्टी है। इस मौके पर जिला उपप्रधान प्रवीण शर्मा, महिला मोर्चा जिला प्रधान अंजना कटोच, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभूनाथ भारती, मंडल महामंत्री ठाकुर करण सिंह, सूबेदार रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रजिदर छोटू ,युवा मोर्चा मंडल प्रधान अश्विनी चौधरी, पंचायती राज सेल उपप्रधान विजय शर्मा, केशव शर्मा, किसान मोर्चा मंडल प्रधान ठाकुर जगमोहन सिंह, बीसी मोर्चा मंडल प्रधान ठेकेदार सुखदेव सिंह, शक्ति केंद्र प्रधान विमल शर्मा, प्रह्लाद सिंह बिदु, राजीव गुलेरिया, ठाकुर कुलदीप सिंह, प्रेमपाल,दीपक विक्की, त्रिलोचन सिंह, बलवीर सिंह, अजीत सिंह, नवदीप ठाकुर, विक्रम ठाकुर करणी सेना, सचिव मंजू शर्मा, डा. सतनाम सिंह धामिया, बख्शीश सिंह, कुलदीप डोगरा, रामकिशन शिदा, रामस्वरूप, हाजीपुर मंडल कैशियर अमन शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ठाकुर ध्रुव देव सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंबरदार प्रदीप कुमार, अजय ठाकुर बलराम शर्मा, राजीव शर्मा, चंदन राज, प्रमोद ठाकुर, जगत राम सरपंच बलवीर चंद, नंबरदार अश्विनी कुमार के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी