भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल ने गलवान के शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

एक वर्ष पहले गलवान घाटी में भारतीय सेना के पराक्रर्म के आगे चीनी सैनिक घुटने टेकने पर मजबूर हो गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:13 AM (IST)
भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल ने गलवान के शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित
भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल ने गलवान के शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

संवाद सहयोगी, होशियापुर : एक वर्ष पहले गलवान घाटी में भारतीय सेना के पराक्रर्म के आगे चीनी सैनिक घुटने टेकने पर मजबूर हो गए थे। यह शब्द भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल पंजाब ने जिला अध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर चीनी सैनिकों को भागने के लिए मजबूर करने के आपरेशन में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के दौरान कहे। सेल के प्रदेश कनवीनर डा. रमन घई ने गलवान में शहीद भारतीय सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि आज भारतीय सेना की गिनती विश्व की सर्वोत्तम सेनाओं में की जाती है। गलवान घाटी में धोखे से चीनी सेना के किए गए हमले का जिस वीरता के साथ भारतीय सेना ने जवाब दिया उसका इतिहास भविष्य में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। भारतीय सेना के पराक्रम से ही गलवान घाटी चीनी सेना से मुक्त हो सकी है और हम सभी देशवासी अपनी सेना की कड़ी मेहनत से विपरीत स्थितियों में निभाई जा रही सेवाओं से ही आराम की नींद सोते हैं। इस अवसर पर भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल पंजाब की तरफ से गलवान घाटी में वीरगति को प्राप्त भारतीय सैनिकों के शहीदों को याद करते हुए हवन भी करवाया गया जिसमें सभी सदस्यों ने पूर्ण आहुति डाली। इस मौके पर मोहित संधू, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, गौरव शर्मा, सुनील सेठी, गौरव शर्मा, डा. वशिष्ट कुमार, राज कुमार शर्मा, हरप्रीत, विक्की चौहान, पंडित वकील तिवारी, आकाश कुमार, प्रवेश कुमार, मनोज, करनैल, करणवीर आदि कार्यकर्ताओं ने शहीद भारतीय सैनिकों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी