माता चितपूर्णी चौक में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल कौर सैनी की अध्यक्षता में सेवा ही संगठन मुहिम के तहत जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा से विचार विमर्श कर माता चितपूर्णी चौक में सैनिटाइजर और मास्क का निश्शुल्क वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:02 AM (IST)
माता चितपूर्णी चौक में बांटे मास्क और सैनिटाइजर
माता चितपूर्णी चौक में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल कौर सैनी की अध्यक्षता में सेवा ही संगठन मुहिम के तहत जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा से विचार विमर्श कर माता चितपूर्णी चौक में सैनिटाइजर और मास्क का निश्शुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रधान अश्वनी बिग, भाजपा उपाध्यक्ष डीएस बागी, युवा मोर्चा पंजाब के रोहित सूद हनी, निर्मल सिंह सैनी, अश्विनी शर्मा छोटा, साहिल बधवा, यशपाल शर्मा, बलविदर बिल्ला और हरीश वर्मा मौजूद रहे। सभी नेताओं ने लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरण करने के साथ-साथ लोगों को प्रेरित किया कि बाहर निकलते वक्त हमेशा मास्क पहनें ताकि कोरोना जैसी भयानक महामारी से बचा जा सके।

तीक्ष्ण सूद, सुरेंद्र पाल कौर सैनी और भारत भूषण वर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन मुहिम जनता की सेवा के लिए चलाई है ताकि लोगों को कोरोना से बचने के नियमों संबंधी प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां मास्क पहनना जरूरी है, वहीं दो गज की दूरी भी अति जरूरी है। हमें किसी का अभिवादन करते वक्त हाथ मिलाने से बचना चाहिए और हाथ जोड़कर ही अभिवादन करना चाहिए। इससे दोनों व्यक्तियों का बचाव है और यदि हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए और बिना काम के घरों से बाहर नहीं जाना चाहिए। इसके साथ समय पर वैक्सीन लगवानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी