मुस्लिम भाईचारे को बताई भाजपा की नीतियां

गांव बिसोचक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई बैठक में पार्टी की नीतियां बताई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:32 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:32 PM (IST)
मुस्लिम भाईचारे को बताई भाजपा की नीतियां
मुस्लिम भाईचारे को बताई भाजपा की नीतियां

संवाद सहयोगी, दातारपुर : गांव बिसोचक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई, बैठक में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने शिरकत की इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड रघुनाथ सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोगों का आदर करता हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने भारत के सम्मान को पूरे विश्व में बढ़ाया है। उन्होंने कहा आंच पूरे विश्व में कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की क्षमता को विश्व ने देखा है उन्होंने कहा रिकार्ड एक साल में दो वैक्सीन बना कर और सवा सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा कर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने कहा आज देश रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है बड़े-बड़े समुद्री जहाज पनडुब्बियों, विमान वाहक पोत,तेजस फाइटर तथा अग्नि मिसाइल और ब्रह्मोस मिसाइल भारत की क्षमता और विजय गाथा का बखान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा आज चीन के शासकों को समझ में आ गया है कि अब भारत पहले वाला नहीं है बल्कि एक महाशक्ति है और विश्व गुरु बनने की राह पर चल रहा है। इस अवसर पर शिव पाल विर्दी, कैप्टन रविद्र सिंह, नरेश ठाकुर, नूर मोहम्मद, रफी, नवी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी