भाजपा ने किसानों के डर से 10 मिनट में ही धरना समेटा

पंजाब में किसानों का डर भाजपा के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इसका असर उस वक्त देखने को मिला जब भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान योगेश सपरा की अगुवाई में पश्चिमी बंगाल में भाजपा वर्करों पर हो रहे हमलों के विरोध में दसूहा-होशियारपुर रोड पर स्थित टांडा मोड पर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:44 AM (IST)
भाजपा ने किसानों के डर से 10 मिनट में ही धरना समेटा
भाजपा ने किसानों के डर से 10 मिनट में ही धरना समेटा

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : पंजाब में किसानों का डर भाजपा के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इसका असर उस वक्त देखने को मिला जब भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान योगेश सपरा की अगुवाई में पश्चिमी बंगाल में भाजपा वर्करों पर हो रहे हमलों के विरोध में दसूहा-होशियारपुर रोड पर स्थित टांडा मोड पर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। पता चला है कि भाजपा ने किसानों के डर के चलते धरने को मात्र 10 मिनट में ही समेट दिया। इससे पहले लोग धरने की रूपरेखा को अच्छी तरह से समझ पाते कि भाजपा ने धरने को खत्म कर दिया। जहां भाजपा प्रदर्शन कर रही थी, उस स्थान से कुछ ही दूरी पर मानगढ़ टोल प्लाजा पर कृषि सुधार कानून के विरोध में किसान लगभग 210 दिन से भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। भाजपा को यही डर था कि कहीं किसानों और भाजपा वर्करों में टकराव की स्थिति पैदा न हो जाए इसलिए उन्होंने धरने को जल्दबाजी में ही समेटना वाजिब समझा। धरने के दौरान भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने भी विशेष तौर पर शिरकत करते हुए कहा कि पश्चिमी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के वर्करों की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। इसके कारण कई भाजपा वर्करों की जान भी जा चुकी है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी के वर्करों की तरफ से की जा रही इस शर्मनाक हरकत से लोकतंत्र की हत्या हो रही है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने पश्चिमी बंगाल के प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए। इस अवसर पर भाजपा शहरी अध्यक्ष गोपाल ऐरी, कैप्टन गुरविदर सिंह, पूर्व पार्षद शिव दियाल, गगन कौशल हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी