कांग्रेस सत्ता के लिए माहौल खराब न करे : भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बयान के खिलाफ बुधवार को तलवाड़ा के चौधरी ज्ञान सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। बिट्टू के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए जमकर नारेबाजी की व पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 05:28 PM (IST)
कांग्रेस सत्ता के लिए माहौल खराब न करे : भाजपा
कांग्रेस सत्ता के लिए माहौल खराब न करे : भाजपा

संवाद सहयोगी, तलवाड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बयान के खिलाफ बुधवार को तलवाड़ा के चौधरी ज्ञान सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। बिट्टू के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए जमकर नारेबाजी की व पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए पंजाब का माहौल खराब न करें। पंजाब में हिदू-सिख एकता एक मिसाल है। इसे किसी को भी भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिनहास, ओबीसी मोर्चा पंजाब अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा, पंजाब ओबीसी मोर्चा के महामंत्री प्रदीप पलाहा, तलवाड़ा मंडल अध्यक्ष सुभाष बिटू, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील पिकी, जिला किसान मोर्चे के प्रधान दलजीत सिंह जीतू, राहुल चौधरी प्रभारी युवा मोर्चा जिला मुकेरियां,पुष्पिदर सिंह, अश्वनी कुमार, जरनैल सिंह, रमन शर्मा, दीपक शर्मा, समेत अनेक कार्यकर्ता हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी