भगवान श्री परशुराम जी का मनाया जन्म दिवस

किला रोड मुकेरियां में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में संयुक्त सचिव पंजाब एवं पूर्व हल्क इंचार्ज आम आदमी पार्टी मुकेरियां प्रोफेसर जीएस मुल्तानी की अध्यक्षता में परशुरामजी की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:11 PM (IST)
भगवान श्री परशुराम जी का मनाया जन्म दिवस
भगवान श्री परशुराम जी का मनाया जन्म दिवस

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

किला रोड मुकेरियां में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में संयुक्त सचिव पंजाब एवं पूर्व हल्क इंचार्ज आम आदमी पार्टी मुकेरियां प्रोफेसर जीएस मुल्तानी की अध्यक्षता में परशुरामजी की जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यानी अक्षय तृतीया के दिन इनकी जयंती मनाई जाती है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। हनुमान जी की ही तरह इन्हें भी चिरंजीव होने का आशीर्वाद प्राप्त है। भगवान शिव ने इनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर इन्हें फरसा दिया था। फरसा को परशु भी कहा जाता है, इसी वजह से इन्हें परशुराम के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। भगवान परशुराम भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार माने जाते हैं। शास्त्रों में उन्हें अमर माना गया है। इस मौके पर प्रो. जीएस मुल्तानी के साथ हरजीत सिंह सोहता, अमित कुमार ठाकुर,उपदेश सिंह, ब्लाक प्रधान चनन सिंह ,संजीव सोनी ,रमन डोगरा ,अनिल कुमार ,नरिदर सिंह,विकी शर्मा,अमन शर्मा जितेंद्र शर्मा मंजीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी