भारतीय संस्कृति के मूल्यों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है भाविप : अरोड़ा

भारत विकास परिषद होशियारपुर की तरफ से किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की समीक्षा करने और परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों से भेंट करने के लिए प्रांतीय सचिव अरुणा पुरी मंगलवार को शहर पहुंची। यहां पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अगुआई में उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:18 PM (IST)
भारतीय संस्कृति के मूल्यों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है भाविप : अरोड़ा
भारतीय संस्कृति के मूल्यों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है भाविप : अरोड़ा

जागरण टीम, होशियारपुर : भारत विकास परिषद होशियारपुर की तरफ से किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की समीक्षा करने और परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों से भेंट करने के लिए प्रांतीय सचिव अरुणा पुरी मंगलवार को शहर पहुंची। यहां पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अगुआई में उनका स्वागत किया। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने पुरी को परिषद द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्यों की तरफ से शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने एवं उनकी आर्थिक मदद करने, गरीब कन्याओं के विवाह पर सहयोग देने, जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को दहेज व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने, मेडिकल कैंप लगाने, हिद की चादर श्री गुरु तेग बहादर जी के जीवन से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने, पर्यावरण संभाल को लेकर गतिविधियां चलाने, पौधारोपण करने और मानवता की सेवा में सबसे बड़ा कार्य नेत्रदान मुहिम को आगे बढ़ाने जैसे कार्यो को निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। इस मौके पर अरुणा पुरी ने संस्था के कार्यों की जानकारी हासिल करते हुए अधिकारियों व सदस्यों की सराहना की। उन्होंने अरोड़ा को आश्वस्त किया कि कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए कैंप के आयोजन संबंधी वे जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष से बात करेंगी और तारीख संबंधी ऐलान भी जल्द किया जाएगा। संस्था की तरफ से देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष कोविड के चलते स्थगित कर दिया गया है व इसके स्थान पर विभिन्न स्कूलों में एकल गीत का आयोजन किया जाएगा। जोकि जिला स्तर के बाद प्रदेश स्तर पर और इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर जुनियर एवं सीनियर टीमों के मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके पर संस्था के सचिव राजिदर मोदगिल ने पुरी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विजय अरोड़ा व एचके नकड़ा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी