आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 450 की जांच की

भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट ने गांव भाम में धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब के सहयोग से मुफ्त आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया। इसका उद्घाटन मुख्य सेवादार विनोद बहन ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:21 PM (IST)
आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 450 की जांच की
आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 450 की जांच की

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट ने गांव भाम में धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब के सहयोग से मुफ्त आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया। इसका उद्घाटन मुख्य सेवादार विनोद बहन ने किया। गुरनाम जसवाल व धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब के अध्यक्ष वैद्य सुमन कुमार सूद भी उनके साथ थे। विनोद बहन ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली से किया गया इलाज बीमारी को जड़ से खत्म कर देता है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। कई लोग जो साधनों के अभाव से इलाज नहीं करवा पाते, उनके लिए इस तरह के मुफ्त चिकित्सा शिविर वरदान साबित होते हैं। धन्वंतरी वैद्य मंडल हमेशा ही आयुर्वेद के प्रचार व प्रसार में अहम भूमिका निभाता है। धार्मिक स्थान पर आकर सेवा करने के साथ-साथ भामेश्वरी माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस मौके पर 450 के करीब मरीजों की जांच कर उन्हें फ्री दवाइयां दी गई। यहां वैद्य रविदर कुमार, बरजिदर राम, हरभजन सिंह, हरविदर कुमार, हरजिदर विर्क, चमनलाल, इंदरजीत कौर, चारू बलिया, धर्मेंद्र कुमार, सुखविदर समरा, परविदर कौर, दिलप्रीत सिंह, परविदर सिंह, हरजिदर कुमार आदि ने सेवा की। अंत में आयोजकों ने सभी को सिरोपे देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी