विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने रहीमपुर मंडी में करवाई धान की खरीद शुरू

पूर्व मंत्री सुंदर शाम ने किसानों व अन्यों के हितों को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार को अपील की है कि कृषि सुधार कानून तुरंत वापस लिए जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 10:25 PM (IST)
विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने रहीमपुर मंडी में करवाई धान की खरीद शुरू
विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने रहीमपुर मंडी में करवाई धान की खरीद शुरू

जाटी, होशियारपुर : विधायक व पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने किसानों व अन्यों के हितों को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार को अपील की है कि कृषि सुधार कानून तुरंत वापस लिए जाएं। रहीमपुर की अनाज मंडी से धान की खरीद शुरू करवाते हुए विधायक ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की प्रार्थना के बाद केंद्र ने रविवार को धान की खरीद मंडियों में शुरू करने की आज्ञा दी है। किसानों व संबंधित क्षेत्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कृषि सुधार कानून भी तुरंत वापस ले लेने चाहिए। धान की खरीद संबंधी किसानों के धरने जायज थे व केंद्र को दिल्ली सीमा पर धरना दे रहे किसानों की मांग भी तुरंत मान लेनी चाहिए।

विधायक अरोड़ा ने भरोसा दिया कि खरीद संबंधी सभी पुख्ता प्रबंध मंडियों में पहले ही किए जा चुके हैं या ताकि धान की सुचारु खरीद की जा सकें। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में किसानों का दाना-दाना उठाने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है व किसानों को समय पर भुगतान भी किया जाएगा व सारी फसल मंडियों में समयबद्ध तरीके से उठा ली जाएगी। संबंधित विभाग व अधिकारी खरीद प्रबंधों को सुचारू तरीके से संपन्न करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि धान की फसल बिना किसी दिक्कत व पारदर्शी तरीके से खरीदी जा सकें। होशियारपुर मंडी में पिछले वर्ष 2.16 लाख क्विटल से ज्यादा धान की आमद हुई थी व इस सीजन में 2.25 क्विटल धान की फसल आने की संभावना है। जिले की सभी मंडियों में इस वर्ष 44.83 लाख क्विटल धान की आमद की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि रस्मी तौर पर पहले दिन मल्ल मजारां के किसान महिदर सिंह की ढेरी की खरीद की गई। इस मौके पर मार्केट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन राजेश गुप्ता, डीएफएससी रेणु बाला वर्मा, मेयर सुरिदर कुमार छिदा, कुलविदर सिंह हुंदल, ब्लाक शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर, वित्त कमेटी चेयरमैन बलविदर सिंह बिदी, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, ब्लाक समिति सदस्य किरण मल्ली, सरपंच तजिदर सिंह, गुरदीप कटोच, पार्षद जसवंत राय काकार, हरपाल सिंह पाला, परमजीत सिंह टिम्मा, मनमोहन सिंह कपूर, गुलशन राय, राघव अग्रवाल, प्रधान जगदीश पाल, शमशेर सिंह, नीरज सिगला, रमेश गुप्ता, कुलविदर सिंह लाडी, धरमिदर सिंह शर्मा व राजेश अग्रवाल भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी