हाई स्कूल मेहताबपुर में लगाया धान की पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर

गढ़शंकर के मेहताबपुर गांव के सरकारी हाई स्कूल में कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर की तरफ से धान की पराली प्रबंधन करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 03:15 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 03:15 PM (IST)
हाई स्कूल मेहताबपुर में लगाया धान की पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर
हाई स्कूल मेहताबपुर में लगाया धान की पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : गढ़शंकर के मेहताबपुर गांव के सरकारी हाई स्कूल में कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर की तरफ से धान की पराली प्रबंधन करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए मुख्य अधयापिका रीतू वर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की व उनके इस अभियान को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए डा. मनिदर सिंह डिप्टी डायरेक्टर कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल ने उपलब्ध तकनीक से धान की पराली प्रबंधन की जानकारी देते हुए कहा कि पराली को आग लगाने से जमीन में मौजूद तत्वों को नुकसान पहुंचता है और वातावरण को क्षति होती है। जिसके परिणामस्वरूप कई प्रकार की गंभीर बीमारियां होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से लोगों को इस संबंध में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। डा. सुभाष चंद्र खेतीबाड़ी विकास अधिकारी किसान भलाई विभाग गढ़शंकर ने विद्यार्थियों को वातावरण की सुरक्षा का संदेश अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र में सब्जियों के माहिर डा. सुखविदर सिंह औलख ने पराली से मशरूम उत्पादन, बाईओ गैस, मल्च व खाद के रूप में इस्तेमाल करने की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों में पराली को आग लगाने से रोकने के लिए व जागरूकता पैदा करने के लिए भाषण, लेख लिखने व पेंटिग प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को इनाम दिए गए और विद्यार्थियों ने रैली निकालकर किसानों से पराली को आग ने लगाने के लिए जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी