पशु पालकों को पशुओं की देखभाल की दी जानकारी

पशु पालन के धन्धे को कामयाब बनाने के लिए नव जन्मे बछड़े-बछड़ियों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:14 AM (IST)
पशु पालकों को पशुओं की देखभाल की दी जानकारी
पशु पालकों को पशुओं की देखभाल की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, तलवाड़ा

पशु पालन के धन्धे को कामयाब बनाने के लिए नव जन्मे बछड़े-बछड़ियों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसी से संबंधी गुरु अंगद देव वेटनरी और पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी लुधियाना के कंडी क्षेत्रीय खोज और सिखलाई केंद्र गांव भटोली(तलवाड़ा) की तरफ से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अधीन गांव पंखुह में एक दिन का ट्रेनिग कैंप लगाया गया। इसमें गांव पंखुह के अनुसूचित जाति से संबंधी व गांव के अन्य लोगों ने इस ट्रेनिग कैंप में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कैंप में उनको पशुओं के नवजन्मे बच्चों में होने वाली बीमारियां और उनके बचाव के बारे में बताया गया। इसी मौके पर टीकाकरण के बारे में भी बताया गया। इसके साथ उनको नवजन्मे कटरु और बछड़ों का सर्दियों में खास ख्याल रखने के बारे में भी बताया गया। इसके साथ पशुपालन में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा गया और उसका उपचार भी बताया गया। इसके साथ उनको पशु चाट, किताबें पेन स्लिप पैड आदि सामग्री

मुफ्त में बांटी गई। यह कैंप केंद्र के डायरेक्टर डा. राकेश कुमार शर्मा के निगरानी में लगाया गया। कैंप में डा गगनदीप सिंह ने पशुओं के बारे में गांव वासियों को एक लेक्चर भी दिया गया और उनकी पशुपालन में आने वाली समस्याओं को बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस मौके पर यह भी बताया गया कि ऐसे कैंप जिसमें अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाले सभी पशु पालकों की सहायता के लिए कंडी क्षेत्र के अन्य गांवो मे भी इस तरह के कैंपों को लगाया जाएगा। ताकि उनको भी इस स्कीम के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिल सके। इस कैंप को सफल बनाने के लिए गांव के सरपंच श्रीमती मधु सुमन, हरीश सिंह, पंच गुरबख्श सिंह, अंकुश व जुगनू का बहुत योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी