टाइम टेबल को लेकर हुई मरपीट में दोआबा मिनी बस का मालिक घायल

बस स्टैंड पर मिनी बस के टाइम टेबल को लेकर हुए विवाद में मारपीटकर किया घायल।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:13 PM (IST)
टाइम टेबल को लेकर हुई मरपीट में दोआबा मिनी बस का मालिक घायल
टाइम टेबल को लेकर हुई मरपीट में दोआबा मिनी बस का मालिक घायल

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : बस स्टैंड पर मिनी बस के टाइम टेबल को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने दोआबा मिनी बस के मालिक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। घायल की सुखविदर सिंह निवासी भुंगरनी ने कहा कि बस के टाइम टेबल पर धक्केशाही की जा रही है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुखविदर सिंह ने बताया कि वह पिछले 15 साल से मिनी बस चला रहा है। कुछ माह पहले साथ के एक मिनी बस चालक का परमिट समाप्त हो गया। रूट खाली था, उसने उस रूट के लिए परमिट अप्लाई कर दिया, जिस पर उसे रूट अलाट हो गया जिससे वह होशियारपुर से अहिरानाकलां तक अपनी बस चलाने लगा। इस पर जिसके पास पहले रूट था वह उसे बस चलाने से रोकने लगा। गत दिवस जब वह सुबह बस लेकर अपने समय पर बस स्टैंड पर खड़ा था तो उससे वह विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान जब उसने आरटीओ से जाकर टाइम लेने की बात की और धक्केशाही करने से मना किया तो बस स्टैंड पर मौजूद पहले से उनके साथियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसकी बस का शीशा भी तोड़ दिया। जब उसने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गए। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया। सुखविदर ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। सुखविदर ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी आरटीओ दफ्तर में भी शिकायत दर्ज करवाई है। मिनी बसों को लेकर पहले भी करते रहे हैं धक्केशाही

सुखविदर ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब उन्होंने विवाद किया हो। पहले भी वह मिनी बसों के टाईम को लेकर धक्केशाही करते रहे हैं। सुखविदर ने इस मामले में पुलिस प्रशासन व आरटीओ से इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने बताया कि पिछले कुछ दिन तो आरोपितों बिना परमिट के ही बसें चलाते रहे हैं, जिसके बारे में उसने पहले भी आरटीओ दफ्तर में शिकायत कर चुके हैं। इस बात को लेकर भी आरोपित उससे रंजिश रख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी