मुद्दे सुलझाने के लिए 10 दिन तक चले विस सत्र: सूद

पंजाब की कांग्रेस सरकार मुद्दों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। इस मामले में वह पूरी तरह फेल हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 05:00 AM (IST)
मुद्दे सुलझाने के लिए 10 दिन तक चले विस सत्र: सूद
मुद्दे सुलझाने के लिए 10 दिन तक चले विस सत्र: सूद

जागरण टीम, होशियारपुर : पंजाब की कांग्रेस सरकार मुद्दों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही। इस मामले में वह पूरी तरह फेल हो चुकी है। जो वादे करके सरकार सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। यह सियासी हमला ाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने बैठक के दौरान बोला। उन्होंने कहा, खुद कांग्रेस के प्रधान से लेकर कई मंत्री व विधायक इस बात पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं कि उनकी सरकार वादे पूरे करने में फेल हो चुकी है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ड्रामेबाजी करके लोगों का ध्यान सरकार की असफलताओं से हटाना चाहते हैं। सिद्धू को एक सप्ताह तक विधानसभा सत्र व बिजली समझौते को रद करने का कानून पास करवाने जैसी मांगें मीडिया में रखने के बजाय पार्टी के प्लेटफार्म पर रखकर मनवानी चाहिए। ऐसा लगता है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के प्रधान न होकर किसी विपक्षी पार्टी से बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस की अंतरकलह ने पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है। इससे सूबा 10 साल पीछे चला गया है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि एक दिन के प्रस्तावित विधानसभा सत्र को बढ़ाकर कम से कम 10 दिन किया जाए ताकि लोगों की तकलीफों व अहम मसलों पर खुलकर बहस हो सके।

केंद्र सरकार ने दसूहा के लिए भेजे 12 करोड़: मिन्हास

संवाद सहयोगी, दसूहा : केंद्र सरकार ने ब्लाक के गांवों के विकास के लिए दो साल में लगभग 12 करोड़ 6,84,057 रुपये भेजे हैं। यह दावा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इन पैसों से हर गांव में विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन बड़े दुख की बात है पंजाब सरकार वादों पर खरी नहीं उतरी। दसूहा में 153 गांव पड़ते हैं। केंद्र सरकार के 14वें और 15वें वित्त आयोग से जो पैसा आ रहा है वह सीधे सरपंचों के खातों में जा रहा है। इसके लिए वह केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं, लेकिन पंजाब सरकार के नुमाइंदे इसका श्रेय गांवों में जाकर खुद ले रहे हैं। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, युवा उपाध्यक्ष रुपिदर सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी