भाजपा से अश्विनी शर्मा पर्यावरण प्रमुख नियुक्त

जिला भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान की वीरवार को बैठक जिला संयोजक सुरेश भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:57 AM (IST)
भाजपा से अश्विनी शर्मा पर्यावरण प्रमुख नियुक्त
भाजपा से अश्विनी शर्मा पर्यावरण प्रमुख नियुक्त

जागरण टीम, होशियारपुर : जिला भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान की वीरवार को बैठक जिला संयोजक सुरेश भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के साथ जिला महामंत्री विनोद परमार, सेवा अभियान के सह प्रभारी डा. बिदूसार शुक्ला, भारत भूषण वर्मा, डा. राजीव कोहली व जिला मीडिया प्रभारी कमल वर्मा उपस्थित हुए। बैठक की जानकारी देते हुए संयोजक भाटिया ने बताया कि सेवा ही संगठन के अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण के महत्व को समझते हुए भाजपा ने इस उपक्रम को गति प्रदान करने के लिए अश्वनी शर्मा को जिला पर्यावरण प्रमुख नियुक्त किया है। पर्यावरण के महत्व को ध्यान में रखते सेवा अभियान टीम की ओर से अश्वनी छोटा को पौधा भेंट करके दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में प्रकृति ने अपना विकराल रूप धारण करके हम सभी को को चेताने का प्रयास किया है कि प्रकृति का अधिक दोहन न करें। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला भाजपा होशियारपुर की ओर से प्रथम चरण में 2100 पौधों का रोपण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, पार्कों धार्मिक स्थानों व विद्यालयों आदि में पौधरोपण करके वातावरण को साफ सुथरा व हरा भरा करने का प्रयास किया जाएगा। जिला भाजपा के 14 मंडलों में पौधरोपण का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं व आम जनमानस के सहयोग से सफल बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढि़यों को हम स्वच्छ और हरियालीपूर्ण वातावरण दे सकें। इस मुहिम के अंतर्गत परंपरागत पौधों का वितरण व रोपण करेंगे।

chat bot
आपका साथी