राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बने अश्वनी छोटा

होशियारपुर राष्ट्रीय युवा वाहिनी की बैठक वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इसमें होशियारपुर के अश्वनी शर्मा छोटा को राष्ट्रीय युवा वाहिनी होशियारपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 01:51 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 02:23 PM (IST)
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बने अश्वनी छोटा
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बने अश्वनी छोटा

जेएनएन, होशियारपुर: राष्ट्रीय युवा वाहिनी की बैठक वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इसमें होशियारपुर के अश्वनी शर्मा छोटा को राष्ट्रीय युवा वाहिनी होशियारपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अजय गोस्वामी ने कहा कि हमारा संगठन गौ रक्षा, हिदुत्व,अखंड भारत और देश की एकता के लिए लोगों में जागृति जगाने का काम करता है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को मजबूत और उन्नत राष्ट्र बनाने का है। उन्होंने कहा कि पूरे हिदुस्तान में हिदुत्व और सनातन धर्म का प्रचार होना चाहिए, क्योंकि सनातन धर्म पूरे विश्व के कल्याण की कामना करता है और केवल सनातन धर्म ही मूल रूप से भारतीय धर्म है। सनातन धर्म से हमें प्रेरणा मिलती है कि हमें आपस में मिलकर शांति पूर्वक ढंग से रहना चाहिए। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा ने राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिदू देव प्रकाश शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष हिदू अजय गोस्वामी का नियुक्ति के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे संगठन ने जो हिदुत्व के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे तनदेही से निभाएंगे। इस दौरान होशियारपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, राष्ट्रीय युवा वाहिनी के मुख्य सलाहकार राजिदर शर्मा, मीडिया प्रभारी लुधियाना जतिदर कुमार, रंजन धीर संगठन मंत्री लुधियाना, राजेश वर्मा व पवन शर्मा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी