दिव्यांगों के लिए अंगदान शिविर का आयोजन

प्राचीन शीतला माता मंदिर के प्रांगण में शनिवार को जरूरतमंद लोगों के लिए भारत विकास परिषद और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगों के लिए अंगदान शिविर आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 04:58 PM (IST)
दिव्यांगों के लिए अंगदान शिविर का आयोजन
दिव्यांगों के लिए अंगदान शिविर का आयोजन

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

प्राचीन शीतला माता मंदिर के प्रांगण में शनिवार को जरूरतमंद लोगों के लिए भारत विकास परिषद और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगों के लिए अंगदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 जरुरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग भेंट किए गए। कैंप का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि एसएम. डा. जीपी सिंह एवं परशुराम ब्राह्मण सभा अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके विशेषज्ञों की टीम ने दिव्यांगों का निरीक्षण किया एवं उन्हें कृत्रिम अंग लगाने के लिए पंजीकृत किया गया। इस दौरान अवसर पर प्रधान नरिन्द्र शर्मा, बृजमोहन सोनी, प्रो. एसएम शर्मा, ब्रजेन्द्र अग्रवाल, राकेश कुमार , रोहित अग्रवाल, रमेश विशाल, डॉ. कुलदीप महाजन, अमित शर्मा, विवेक जैन,विजय शर्मा , अनिल शर्मा, सूरज डोगरा, प्रदीप ऐरी, पवन शर्मा, केवल सोनू, एडवोकेट दिवाकर महाजन,रविन्द्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी