बीएसएफ के जवानों को दिए पानी बचाने का टिप्स

भाजपा के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्यसभा सदस्य ने संबोतिध किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 04:00 PM (IST)
बीएसएफ के जवानों को दिए पानी बचाने का टिप्स
बीएसएफ के जवानों को दिए पानी बचाने का टिप्स

जागरण टीम, होशियारपुर : भाजपा के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना जो कि श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर के प्रधान का दायित्व भी निभा रहे हैं, ने बीएसएफ कैंप खड़कां में जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम करवाया। जिसमें प्रशिक्षण ले रहे सभी जवानों ने भाग लिया।

इस मौके पर खन्ना ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की सुरक्षा करना जवानों का कर्तव्य है, उसी प्रकार मानवता को जल की कमी से होने वाले संभावित खतरे से बचाना भी जवानों के मुख्य कर्तव्यों है। देश के जवान देशवासियों के लिए रोल माडल होते हैं। यदि जवान जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे तो इससे लोगों में एक सार्थक संदेश जाएगा व लोग भी जल संरक्षण की ओर प्रयास करेंगे। जिस प्रकार भूमिगत जल में निरंतर गिरावट आ रही है उससे दुनिया जल की कमी से होने वाले तीसरे संभावित विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही है। ऐसे में जवानों का यह कर्तव्य बनता है कि जल को संरक्षित कर संभावित तीसरे विश्व युद्ध को रोकने में अपना योगदान दें तथा दूसरों को भी इस बारे में जागरूक करें।

इस मौके पर खन्ना ने आइजी मधुसूदन से कहा कि जल संरक्षण विषय पर जवानों की एक निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जाए जिसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले जवानों को श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर जिसका मुख्य लक्ष्य जल संरक्षण है, द्वारा प्रमाणपत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर मीनाक्षी खन्ना, संजीव कुमार सहित कैंप के सभी अधिकारी व उनके परिवार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी