प्रतिदिन तुलसी के दर्शन करने से कट जाते हैं सभी पाप

मुसाहिबपुर के शिव मंदिर में करवाई जा रही श्रीमद् भागवत कथा करवाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 05:28 PM (IST)
प्रतिदिन तुलसी के दर्शन करने से कट जाते हैं सभी पाप
प्रतिदिन तुलसी के दर्शन करने से कट जाते हैं सभी पाप

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

मुसाहिबपुर के शिव मंदिर में करवाई जा रही श्रीमद् भागवत कथा करवाई जा रही है। इसके दौरान हिम मित्र मंडल एवं डोगरा सोशल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सोसायटी अध्यक्ष एडवोकेट सरबजीत की अगुवाई में उपस्थित किए। कथा वाचक स्वामी हरिनारायण महाराज को दोशाला भेंट कर उनका सम्मान किया।

स्वामी हरिनारायण महाराज ने हिममित्र मंडल एवं डोगरा सोशल वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सोसायटी ने तुलसी के पौधे भेंट करने के कार्य की सराहना की। इस तरह के समाज हित में कार्य करने वाली संस्थाएं समाज के लोगों मार्ग दर्शन करती है। साथ ही समाज के लोगों को नेक कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि भारत में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। देव और दानवों की तरफ से किए गए समुद्र मंथन के समय जो अमृत धरती पर छलका, उसी से तुलसी की उत्पत्ति हुई। ब्रह्मदेव ने उसे भगवान विष्णु को सौंपा। भगवान विष्णु, योगेश्वर कृष्ण और पांडुरंग श्री बालाजी के पूजन के समय तुलसी पत्रों का हार उनकी प्रतिमाओं को अर्पण किया जाता है। कथा वाचक ने कहा कि तुलसी का प्रतिदिन दर्शन करना पापनाशक समझा जाता है व पूजन करना मोक्षदायक। देव पूजा और श्राद्ध कर्म में तुलसी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि तुलसी पत्र से पूजा करने से व्रत, यज्ञ, जप, होम, हवन करने का पुण्य प्राप्त होता है। इसके साथ-साथ तुलसी को सेहत के लिए भी वरदान माना जाता है। तुलसी में कई बीमारियों से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। इस समय हिममित्र मंडल के संयोजक विक्रम सिंह, प्रधान सरबजीत सिंह, प्रदीप कटोच, ज्योति प्रकाश, महासचिव राकेश सिंह, उपाध्यक्ष इंजी. रोहित शर्मा, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम सिंह, विकास मनकोटिया, प्रेम सिंह, रमेश मोली, कश्मीर सिंह, पंडित किशन चंद, शिवाय शर्मा, कमल कुमार, लवलेश, रमेश मौली, जगदीश, ओंकार सिंह, शक्ति चंद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी