कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आज बंद को अकाली दल देगा पूर्ण समर्थन : साबी

केंद्र सरकार की तरफ के पास किए कृषि सुधार कानूनों का विरोध में शिअद करेगी बंद का समर्थन।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:17 PM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आज बंद को अकाली दल देगा पूर्ण समर्थन : साबी
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आज बंद को अकाली दल देगा पूर्ण समर्थन : साबी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : केंद्र सरकार की तरफ के पास किए कृषि सुधार कानूनों का विरोध अकाली दल पहले दिन से ही कर रहा है। आज संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दी गई बंद की काल को सफल करने के लिए अकाली दल के वर्कर और नेता पूरा जोर लगा देंगे। जिससे केंद्र सरकार को कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया जा सकें। यह प्रगटावा यूथ अकाली दल के महासचिव सरबजोत सिंह साबी की तरफ से विधान सभा हलका मुकेरियां के गांव खिच्चियां में गांव वासियों की मीटिग को संबोधित करते समय किया गया। उन्होंने कहा कि देश को अनाज के पक्ष से समर्थ करने के लिए पंजाब के किसानों ने पूरी मेहनत की और देश के आनाज भंडार पूरी तरह भर दिए, लेकिन अब जब अनाज की कोई कमी नहीं रही तब देश की केंद्र सरकार ने पंजाब की किसानी को खत्म करने की साजिश करते हुए कृषि सुधार कानूनों पास कर दिए। केंद्र सरकार इस कानून को तुरंत वापस लें, जिससे समूह देश निवासियों का विकास हो सकें। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे किसानों के साथ-साथ देश का भी नुकसान हो रहा है।

इस मौके पर जसविदर सिंह बिट्टू, सौदागर सिंह चनौर, मेंबर पंचायत दिलदार सिंह, रणधीर सिंह, सतनाम सिंह, सुरिदर कुमार, सोम राज, राजिदरपाल, गुरमेल सिंह, बिल्ला, नंबरदार तरलोक सिंह, पूर्व सरपंच सोनू राम, राजिदर सिंह, जगदेव सिंह, निदर, लड्डू, नरेश सोनू, हजारा सिंह, केवल सिंह और गुरदेव सिंह समेत अन्य गांव वासी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी