कृषि अधिकारी के कत्ल की गुत्थी सुलझी, एक आरोपित गिरफ्तार

मुकेरियां निवासी कृषि अधिकारी अमनदीप डडवाल की हत्या के मामले का आरोपित काबू।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:38 PM (IST)
कृषि अधिकारी के कत्ल की गुत्थी सुलझी, एक आरोपित गिरफ्तार
कृषि अधिकारी के कत्ल की गुत्थी सुलझी, एक आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मुकेरियां निवासी कृषि अधिकारी अमनदीप डडवाल की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान आशुतोष पुत्र अश्वनी कुमार निवासी वार्ड नंबर-01, मुकेरियां के रूप में हुई है। आशुतोष से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस कत्ल में उसका किस-किस ने साथ दिया है, ताकि यदि उसके कोई और साथी भी हैं तो उन्हें काबू किया जा सके। बता दें कि शनिवार की रात धारदार हथियार से कृषि अधिकारी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मुकेरियां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सबूत बरामद कर लिए हैं, जिसमें उन्होंने जिस हथियार से कत्ल हुआ व कृषि अधिकारी अमनदीप डडवाल के खून से सने आशुतोष के कपड़े बरामद कर लिए हैं।

चोरी का लगाया था इलजाम इसलिए किया कत्ल

इस मामले संबंधी की गई पत्रकारवार्ता के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर गुरप्रीत सिंह व एसएचओ मुकेरियां करनैल सिंह ने बताया कि कृषि अधिकारी अमनदीप डडवाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया है एवं घटना के समय इस्तेमाल किया गया दातर एवं आरोपी के मृतक अमनदीप डडवाल के खून से लथपथ कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही अमनदीप का कत्ल किया है। कत्ल की वजह रंजिश निकली। आशुतोष ने बताया कि अमनदीप डडवाल दोनों ठाकुर मेडिकल स्टोर में काम करते थे। इस दौरान अमनदीप डडवाल उस पर चोरी का आरोप लगाता था। बाद में वह उसे मानसिक तौर पर परेशान करने लगा। उसे मेडिकल स्टोर से निकलवा दिया गया, जिसके बाद उसने जैसे तैसे किसी और नौकरी ढूंढी वहां पर भी अमनदीप ने झूठी खबर फैलाई की आशुतोष चोर है, जिसके बाद वहां से उसे जवाब दे दिया गया। वह मानसिक परेशानी से गुजर रहा था और इसकी खुंनस निकालने के लिए आशुतोष ने अमनदीप का कत्ल कर दिया। पार्टी के बहाने बुला किया कत्ल

आशुतोष ने अमनदीप डडवाल को काला मांज कोठी के खाली प्लाट में पार्टी देने के बहाने बुलाया था। अमनदीप को उसने कत्ल वाले दिन शाम को फोन किया और उसे कहा कि उसने छोटी से पार्टी रखी है और पार्टी के बहाने उसने उसे बुलाया और बाद में उसका कत्ल कर दिया। एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही कि इसके साथ कोई और साथी तो नहीं था।

chat bot
आपका साथी