आप ने फूंका मुख्यमंत्री व ट्रांसपोर्ट मंत्री का पुतला

आम आदमी पार्टी के जिला ट्रेड विग के अध्यक्ष पार्षद जसपाल चेची की अगुआई में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:42 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:30 PM (IST)
आप ने फूंका मुख्यमंत्री व ट्रांसपोर्ट मंत्री का पुतला
आप ने फूंका मुख्यमंत्री व ट्रांसपोर्ट मंत्री का पुतला

जागरण टीम, होशियारपुर : आम आदमी पार्टी के जिला ट्रेड विग के अध्यक्ष पार्षद जसपाल चेची की अगुआई में मिनी सचिवालय के समक्ष पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व ट्रांसपोर्ट मंत्री का पुतला भी जलाया।

इस मौके पर लोकसभा हलका इंचार्ज डा. हरमिदर सिंह बख्शी विशेष तौर से उपस्थित हुए। डा. बख्शी व पार्षद चेची ने कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार ड्रामेबाजों की सरकार है तथा प्रदेश वासियों को गुमराह करके अपना समय पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा रोजाना केजरीवाल बनने की कोशिश की जा रही है तथा रोजाना ही झूठी बयानबाजी की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर काम एक भी नहीं हुआ। एक तरफ जहां सीएम चन्नी लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं वहीं सरकार के मंत्रियों का गुंडागर्दी का रवैया निंदनीय है। हाल ही में ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिदर सिंह राजा बडिग और उपमुख्यमंत्री रंधावा द्वारा कर्मियों के साथ किया गया व्यवहार अति निदनीय है तथा उसने अपने व्यवहार से सिद्ध कर दिया है कि उन्हें जनता से व्यवहार करने का सलीका नहीं है और वह गुंडागर्दी करते आए हैं और कर रहे हैं। अगर, इन्होंने पिछले साढे चार सालों में जनता के काम किए होते या जनभलाई योजनाएं चलाई होती तो आज इन्हें जनता के रोष का सामना न करना पड़ता।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव नवजोत कौर जोती, जिला संयुक्त सचिव गीता रानी व बीना रानी, नितिश कुमार, सूरज कुमार, राजीव शर्मा विक्की, पास्टर बिक्की, सोमनाथ, राहुल शर्मा, राहुल, आकाश, अमन, प्रोमिला, भजन कौर, मनु कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी